सुबह उठकर कर लें ये सरल योगासन, शरीर की जिद्दी चर्बी का मिटा देंगे नामोनिशान, तेजी से घटाते हैं वजन

Best Yoga For Weight Loss In Hindi: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इन योगासनों को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते है। इनकी मदद से आपको बहुत कम मेहनत में भी बेहतरीन रिजल्ट मिल सकते हैं। यह शरीर की चर्बी को पिघलाने के एक बहुत प्रभावी तरीका हैं।

Best Yoga For Weight Loss In Hindi

Best Yoga For Weight Loss In Hindi

Best Yoga For Weight Loss In Hindi: सुबह योग के साथ अपने दिन की शुरुआत करने के कई चमत्कारी फायदे हैं। योग सदियों से चली रही है एक प्राचीन पद्धति है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारी तनाव मुक्त और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, शरीर की चर्बी कम करने में भी योग बहुत कारगर है। इसकी मदद से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। यह शरीर की मांसपेशियों को टोन करने और बॉडी शेप को बनाए रखने का एक बेहतरीन तरीका है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नियमित कुछ योगासनों का अभ्यास आपकी अपने फिटनेस लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद कर सकता है।
लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि वजन घटाने के लिए किन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। ऐसे कौन से योगासन हैं जो सबसे तेजी से शरीर की चर्बी पिघलाते हैं। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और योग की मदद से अपने फिटनेस को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहे हैं, जो आपकी आसानी से वजन घटाने में मदद करेंगे।

तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये योगासन - Best Yoga To Lose Weight In Hindi

सेतु बंधासन (Setu Bandhasana)

जब आप इस योगासन का अभ्यास करते हैं, तो इससे थायराइड ग्रंथि की मालिश होती है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को स्टिमुलेट और कंट्रोल रखने वाले हार्मोन के उत्पादन में मदद करती है। इस तरह हमारे शरीर की चर्बी जलाने की रफ्तार बढ़ जाती है। इस आसन की मदद पाचन क्रिया को भी दुरुस्त बनाया जा सकता है।

वीरभद्रासन (Virabhadrasana)

पैर से लेकर पीठ और भुजाओं तक को टोन करने के लिए यह एक चमत्कारी योगासन है। जब आप इसका अभ्यास करते हैं, तो यह सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इस आसन को करते हुए प्राणायाम की तरह सांस लेने और छोड़ने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर बनाता है। इसकी मदद से आपको मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद मिलती है। यह तेजी से कैलोर बर्न करता है।

धनुरासन (Dhanurasana)

इस आसन का अभ्यास पेट में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए कारगर माना जाता है। जब आप इस आसन को करते हैं, तो पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। इसके साथ-साथ यह हाथ-पैरों की मांसपेशियों को टोन करने में भी कारगर है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर की चर्बी पिघलाता है।

कोनासन (Konasana)

इस आसन को जब आप करते हैं, तो इसमें आपको शरीर की एक ओर झुकना (बगल में झुकना) होता है। इससे कमर के आसपास की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है। साथ ही, इस हिस्से की चर्बी भी कम होती है।

उत्कटासन (Utkatasana)

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए इस आसन का अभ्यास बहुत लाभकारी माना जाता है। इसलिए जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसका अभ्यास जरूर करना चाहिए, जब आप एक कुर्सी की मुद्रा में अपने शरीर को स्थिर रखने की कोशिश करते हैं, तो इसके लिए काफी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह आपकी मांसपेशियों को पर काम करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर शरीर की चर्बी पिघलाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited