Walk Barefoot On Grass Every Morning: फायदेमंद है सुबह-सुबह घास में नंगे पैर चलना, नहीं होंगे बीमार

Walk Barefoot On Grass Every Morning: घास पर नंगे पैर चलना कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आपने अभी-अभी सुना होगा। लेकिन घास पर चलने के कई सारे फायदे होते हैं। नंगे पैर चलने से हमारी त्वचा पृथ्वी के निकट संपर्क में रहती है। आज हम आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं।

Walk Barefoot On Grass, Grass, Walk Barefoot

Walk Barefoot On Grass Every Morning: फायदेमंद है सुबह-सुबह घास में नंगे पैर चलना।

Walk Barefoot On Grass Every Morning: फिट (Fit) रहने के लिए जरूरी है कि आप वॉक (Walk) करें। वॉक करने से आपकी फिटनेस (Fitness) बरकार रहती है। लोग सुबह और शाम के समय ज्यादातर वॉक (Morning Walk) करते हैं। कुछ लोग कम वॉक करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग ज्यादा वॉक करना पंसद करते हैं। वहीं कुछ लोग सुबह के समय घास में नंगे पैर चलते हैं। सुबह घास में नंगे पैर चलने से (Walk Barefoot On Grass) शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि सुबह घास पर नंगे पांव चलने से क्या-क्या फायदा होता है।

सुबह घास में नंगे पैर चलने के ये होते हैं फायदे (Walk Barefoot On Grass Every Morning)

तनाव कम करने में मिलती है मदद
किसी भी इंसान के लिए तनाव सही नहीं रहता है। तनाव होने से इंसान कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है। सुबह घास में नंगे पैर चलने से शरीर में हैप्पी हार्मोन को बढ़ाने और आपके दिमाग को शांत करने में काफी मदद मिलती है।
आंखों की रोशनी में होता है सुधार
मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि के चलते आंखों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में आपको सुबह घास में नंगे पैर चलना चाहिए। दरअसल जब हम चलते हैं तो हमारे दूसरे और तीसरे पैर की उंगलियों पर सबसे अधिक दबाव पड़ता है। ये आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और आंखों की दृष्टि में सुधार करने में मदद करता है। सुबह के समय घास पर पड़ने वाली ओस भी आंखों के लिए अच्छी होती है।
स्लीप साइकिल को करता है कंट्रोल
घास पर नंगे पैर चलने का एक और फायदा यह है कि यह नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह आपके शरीर की हृदय गति को नियंत्रित करने के साथ ही नींद लाने में मदद करता है।
दर्द और सूजन को करता है कम
अगर आप चोट के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम करने के सरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आपको सुबह घास में नंगे पैर चलना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN हेल्थ डेस्क author

    हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited