तपती गर्मी में लू से बचाएंगे पानी से भरपूर ये 5 फल, बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ देंगे ठंडक का एहसास
Best Fruits For Summer Season In Hindi: देश में बढ़ती गर्मी के चलते कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया। बढ़ती गर्मी और तपती धूप में लोग लू का शिकार बहुत जल्दी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए आप गर्मियों को कुछ फल का सकते हैं, इनमें पानी भरपूर होता है, ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और आंतरिक रूप से ठंडक प्रदान करते हैं। यहां जानें गर्मियों के लिए बेस्ट फ्रूट।

Best Fruits For Summer Season In Hindi
Best Fruits For Summer Season In Hindi: देश के कई इलाकों में मौसम का तापमान अचानक काफी गर्म देखने को मिल रहा है। इसके चलते येलो एलर्ट भी जारी किए गए हैं। ऐसे में इस मौसम में अपनी सेहत को बहुत खास ख्याल रखने की जरूरत है। गर्मी का मौसम आते ही सूरज जैसे आग उगलने लगता है। बाहर कदम रखते ही गर्म हवाएं और पसीना शरीर से सारा पानी खींच लेते हैं। इसकी वजह से थकान, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता, बल्कि हमें अपने खाने में ऐसे फलों को शामिल करना चाहिए जो खुद पानी से भरपूर हों। ये न सिर्फ बॉडी को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि लू से बचाने में भी मदद करते हैं।
अगर आप भी गर्मियों में खुद को फ्रेश और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसे स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग फल जो आपको तपती गर्मी में राहत देंगे और शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखेंगे।
गर्मियों में लू से बचाएंगे ये सुपरफ्रूट - Water Rich Fruits For Summer To Prevent Heatwave In Hindi
तरबूज
तरबूज को गर्मियों का राजा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ-साथ ये शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो स्किन और हार्ट के लिए फायदेमंद है। इसे फ्रिज में ठंडा करके खाने से मानो जान में जान आ जाती है।
बेल
बेल का फल गर्मियों में किसी औषधि से कम नहीं होता। इसका गूदा ठंडक पहुंचाने वाला होता है और बेल शरबत शरीर को ताजगी देने के साथ-साथ लू से बचाने में कारगर होता है। इसमें प्राकृतिक शर्करा, फाइबर और आयुर्वेदिक तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और पेट को ठंडा रखते हैं। रोजाना सुबह बेल का शरबत पीना गर्मियों की थकान और चिड़चिड़ाहट को भी दूर करता है।
खरबूजा
खरबूजा भी तरबूज की तरह पानी से भरपूर होता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है जो गर्मी में बहुत राहत देता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो पाचन को ठीक रखता है। साथ ही ये पेट को ठंडा रखता है और भूख को भी शांत करता है। चाहे आप इसे ऐसे ही खाएं या फ्रूट सलाद में मिलाएं, खरबूजा हर रूप में फायदा करता है।
खीरा
खीरा एक ऐसा फल है जो सलाद में अक्सर शामिल होता है, लेकिन गर्मियों में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इसमें लगभग 95% पानी होता है जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खीरा खाने से शरीर की गर्मी कम होती है और स्किन भी ग्लो करने लगती है। नींबू और काला नमक डालकर खीरा खाना गर्मियों की सबसे सस्ती और असरदार ठंडक है।
संतरा
संतरा ना केवल स्वाद में मजेदार होता है बल्कि विटामिन C से भी भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ थकान और सुस्ती को भी दूर करता है। संतरे का जूस पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती।
अनानास
अनानास गर्मी में शरीर को रिफ्रेश रखने के लिए बेस्ट फल है। इसमें भी काफी मात्रा में पानी होता है और ये पाचन में भी मदद करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद मूड को भी फ्रेश कर देता है। चाहे आप इसे ऐसे खाएं या जूस बनाकर पिएं, ये शरीर को अंदर से ठंडा रखता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

दवाई-नुस्खे आजमाने पर भी नहीं जा रही खांसी, हफ्तों से बनी हुई है परेशानी तो न करें अनदेखा, इस बीमारियों का है संकेत

तपती गर्मी में बढ़ा देती है गर्भवती महिलाओं की परेशानी, बेचैनी और घबराहट से राहत के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नींद की कमी हार्ट के लिए बड़ा खतरा, 3 रात नहीं सोने से बढ़ता है दिल की बीमारियों का रिस्क, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

बुढ़ापे की लाठी कहा जाता है ये छोटा सा पौधा, आयुर्वेद में माना गया है कई बीमारियों की देसी दवा, जानिए गजब फायदे

शरीर के बड़े से बड़े दर्द को छूमंतर कर देती है ये जड़ी-बूटी, कई समस्याओं का पक्का इलाज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited