World Lung Cancer Day : लंग कैंसर है या टीबी कैसे करें पहचान? कुछ साधारण से अंतर समझ लें नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान
Difference Between Lung Cancer and Tuberculosis : 1 अगस्त का दिन दुनिया भर में World Lung Cancer Day के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य इस खतरनाक बीमारी से लोगों को जागरूक करना है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे लंग कैंसर और टीबी में पहचान की जा सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से..

Difference between lung cancer or TB
Difference Between Lung Cancer and TB in Hindi : टीबी हो या लंग कैंसर दोनों ही फेफड़ों से जुड़ी बीमारी हैं, जिसमें मरीज आसानी से अंतर नहीं कर पाता है। यदि समय रहते इन दोनों बीमारियों का सही इलाज न किया जाए तो यह जान के लिए खतरा बन सकती हैं। खांसी होना और इसके साथ में कफ आना यह समस्या जब महीनों तक लगातार बनी रहती है, तो लोग इसे अक्सर टीबी का संकेत समझ कर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीबी और लंग कैंसर में कुछ ज्यादा अंतर दिखाई नहीं देते हैं। यही कारण है कि इन दोनों रोगों को समझ पाना बहुत आसान नहीं है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं, जिससे आप टीबी और लंग कैंसर के बीच अंतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर विस्तार से...
लंग कैंसर और टीबी के बीच के अंतर - Difference Between Lung Cancer And TB in Hindi
स्मोकिंग और वायु प्रदूषण को फेफड़ों के कैंसर की मुख्य वजह माना जाता है। लेकिन कई और भी कारण है, जो आज लंग कैंसर की वजह बन रहे हैं। फेफड़ों के कैंसर की बड़ी समस्या ये है कि बहुत से लोग इस गंभीर समस्या के लक्षणों को टीबी का संकेत समझ लेते हैं। हालांकि टीबी और लंग कैंसर के लक्षणों के बीच बहुत अधिक अंतर नहीं होता है। लेकिन इन दोनों ही बीमारियों का इलाज एकदम अलग तरीके से किया जाता है। यही कारण है कि हमें इनके अंतर के स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए।
फेफड़ों के कैंसर का संकेत - Symptoms of Lung Cancer
- बहुत अधिक खांसी होना।
- खांसी के साथ खून आना।
- छाती में तेज दर्द होना।
- सांस लेने में दिक्कत।
- बोलने में कठिनाई होना।
- आंखों का धुंधलापन।
- बहुत अधिक थकान।
- शरीर में सूजन आना।
टीबी के संकेत - Symptoms of Tuberculosis
टीबी केवल फेफड़ों से जुड़ी बीमारी नहीं है बल्कि यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। आइए जानते है कुछ संकेत जो आपको टीबी का इशारा हो सकते हैं।
- लगातार 1 महीने तक खांसी रहना।
- तेज बुखार (सुबह-शाम बुखार) आना।
- बोलते समय छाती में दर्द होना।
- तेजी से वजन कम होना।
- खांसी के साथ बलगम आना।
- भूख की कमी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

तन और मन दोनों के लिए वरदान है सूर्य नमस्कार, 8 आसन और 12 चरण वाले इस आसन को करने का सही तरीका

मंद दिमाग की बत्ती जला देता है ये सिंपल सा योग, दिमाग चलने लगता है कंप्यूटर जैसा फास्ट, करके बन जाएंगे आइंस्टीन

कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, रूस का दावा - बना डाली Cancer वैक्सीन, जानिए कब लोगों को लगनी होगी शुरू

International Yoga Day 2025 Theme: 21 जून को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानिए थीम और इस साल क्या है खास

सेहत की बड़ी-बड़ी समस्याओं को करना है खत्म तो खाने में चीनी करें कम, डॉक्टर के नहीं लगाने होंगे चक्कर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited