Sawan 2024: आयुर्वेद के अनुसार सावन में ये चीजें खाने से कोसों दूर रहते हैं सर्दी-जुकाम, आसपास भी नहीं फटकती ये मौसमी बीमारियां

What To Eat In Sawan Month In Hindi: सावन के महीने में लगातार बारिश होती रहती है। इस दौरान लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस समय सर्दी-खांसी, जुकाम आदि होना तो बहुत आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सही डाइट के साथ आप इन समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। यहां जानें कैसे...

What To Eat In Sawan Month In Hindi

What To Eat In Sawan Month In Hindi

What To Eat In Sawan Month In Hindi: आयुर्वेद में मौसम के अनुसार भोजन करने का खास महत्व है। प्रकृति हमेशा मौसम के अनुसार ही हमें खानपान की चीजें प्रदान करती है। हर मौसम में आपको यह सलाह दी जाती है कि मौसमी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग सभी मौसम में लगभग एक ही डाइट फॉलो करते हैं। यह सही है कि जो हम सभी आमतौर पर खाते हैं वह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप मौसम के अनुसार, सही फूड का चुनाव नहीं करते हैं तो स्वस्थ चीज भी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह बन सकती है। सावन के मौसम में आपको अपना भोजन चुनते समय आपको बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान वातावरण में बहुत नमी, हानिकारक बैक्टीरिया और प्रदूषक होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सावन में क्या खाएं, इस लेख में जानें....

सावन के मौसम में क्या खाएं - What To Eat In Sawan Month In Hindi

हल्का भोजन

आयुर्वेद के अनुसार, बरसात के मौसम में हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपका खानपान हल्का होना चाहिए। साथ ही, पचने में आसान होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश की वजह से इस दौरान व्यक्ति की पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म बहुत धीमा होता है।

फल खाएं

आप सावन में फलों का सेवन कर सकते हैं। कोशिश करें कि मौसमी फलों का सेवन करें। ये पचने में आसान होते हैं, साथ ही जरूरी पोषण से भी भरपूर होते हैं। उन्हें खाने से पेट स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

जूस पिएं

फल और सब्जियों का जूस भी सावन के दौरान किया जा सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही , इससे शरीर की गंदगी भी बाहर निकलती है।

सात्विक भोजन करें

सावन के महीने में किसी भी तरह की मास आधारित फूड का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ये पचने में भारी होते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। इसलिए सात्विक भोजन करें।

नींबू पानी पिएं

विटामिन सी और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है। इससे शरीर भी हाइड्रेट रहता है।

इन चीजों से बनाएं दूरी

  • सावन में दूध और दही का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
  • इस दौरान सिर्फ पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अधिक पानी पीने से बचें।
  • बाहर का खाना खाने से बचें, खासकर सड़क किनारे।
  • जंक, प्रोसेस्ड, नमकीन, मसालेदार और तैलीय भोजन करने से बचें।
  • शराब पीने से भी बचें।
  • पालक, चुकंदर जैसी मिट्टी में उगने वाली चीजें खाने से बचें।
अगर आप भी सावन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के बताए इन नियमों को फॉलो जरूर करें। यह आपको बीमार पड़ने से बचाएंगे और सेहतमंद रखेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article
संबंधित खबरें
अक्सर प्लेट में होती है बासी दाल तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान जानें बची हुई दाल को कैसे करें स्टोर और खाने का सही तरीका

अक्सर प्लेट में होती है बासी दाल? तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान, जानें बची हुई दाल को कैसे करें स्टोर और खाने का सही तरीका

क्या नवरात्रि व्रत में मखाना खा सकते हैं व्रत के दौरान कितना सेफ इनका सेवन जानें ये फायदेमंद हैं या नुकसानदेह

क्या नवरात्रि व्रत में मखाना खा सकते हैं? व्रत के दौरान कितना सेफ इनका सेवन, जानें ये फायदेमंद हैं या नुकसानदेह

सुबह ग्रीन टी में मिलाकर पिएं ये पीली चीज दोगुना तेजी से होगा फैट बर्न खराब पाचन की चुटकियों में करेगा छुट्टी

सुबह ग्रीन टी में मिलाकर पिएं ये पीली चीज, दोगुना तेजी से होगा फैट बर्न, खराब पाचन की चुटकियों में करेगा छुट्टी

आंखों को रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की बीमारी शुगर पेशेंट Eyesight को दुरुस्त रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम

आंखों को रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की बीमारी, शुगर पेशेंट Eyesight को दुरुस्त रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम

वजन घटाने के लिए सुबह उठकर पीते हैं गर्म पानी तो न करें ये गलती चर्बी पिघलने के बजाए शरीर में बनेंगी खतरनाक बीमारियां

वजन घटाने के लिए सुबह उठकर पीते हैं गर्म पानी तो न करें ये गलती, चर्बी पिघलने के बजाए शरीर में बनेंगी खतरनाक बीमारियां

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited