Sawan 2024: आयुर्वेद के अनुसार सावन में ये चीजें खाने से कोसों दूर रहते हैं सर्दी-जुकाम, आसपास भी नहीं फटकती ये मौसमी बीमारियां

What To Eat In Sawan Month In Hindi: सावन के महीने में लगातार बारिश होती रहती है। इस दौरान लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस समय सर्दी-खांसी, जुकाम आदि होना तो बहुत आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सही डाइट के साथ आप इन समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। यहां जानें कैसे...

What To Eat In Sawan Month In Hindi

What To Eat In Sawan Month In Hindi: आयुर्वेद में मौसम के अनुसार भोजन करने का खास महत्व है। प्रकृति हमेशा मौसम के अनुसार ही हमें खानपान की चीजें प्रदान करती है। हर मौसम में आपको यह सलाह दी जाती है कि मौसमी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग सभी मौसम में लगभग एक ही डाइट फॉलो करते हैं। यह सही है कि जो हम सभी आमतौर पर खाते हैं वह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप मौसम के अनुसार, सही फूड का चुनाव नहीं करते हैं तो स्वस्थ चीज भी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह बन सकती है। सावन के मौसम में आपको अपना भोजन चुनते समय आपको बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान वातावरण में बहुत नमी, हानिकारक बैक्टीरिया और प्रदूषक होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सावन में क्या खाएं, इस लेख में जानें....

सावन के मौसम में क्या खाएं - What To Eat In Sawan Month In Hindi

हल्का भोजन

आयुर्वेद के अनुसार, बरसात के मौसम में हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपका खानपान हल्का होना चाहिए। साथ ही, पचने में आसान होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश की वजह से इस दौरान व्यक्ति की पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म बहुत धीमा होता है।

फल खाएं

आप सावन में फलों का सेवन कर सकते हैं। कोशिश करें कि मौसमी फलों का सेवन करें। ये पचने में आसान होते हैं, साथ ही जरूरी पोषण से भी भरपूर होते हैं। उन्हें खाने से पेट स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
End Of Feed