World Health Day 2024 Date, History, Theme: 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानें इसका इतिहास और क्या है इस साल की थीम

World Health Day 2024 Date, History, Theme: लोगों के स्वास्थ्य को बढावा देने और उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस की नींव रखी गई थी। यह कई देशों की सहमति के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रखी गई थी। तब से हर साल इस दिन को मनाया जा रहा है।

World Health Day 2024

World Health Day 2024 Date, History, Theme: आज के समय में खराब जीवनशैली और लाइफस्टाइल के कारण लोगों को गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। हर साल लाखों लोग किसी न किसी बीमारी के कारण अपनी जान गंवाते हैं। हालांकि, इनके लिए सिर्फ व्यक्ति खानपान ही नहीं, बल्कि प्रदूषण और खराब जलवायु जैसे मुद्दे भी हैं, जिनकी वजह से व्यक्ति के लिए स्वस्थ रह पाना एक चुनौती बन चुका है। आपको बता दें कि ये चुनौतियां आज से नहीं, हमेशा से चली आ रही हैं। इसलिए वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की नींव रखी गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य को बढावा देने और उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने को लेकर जागरूकता फैलाना था। तब से आजतक हर साल लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस या वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है। इसकी मदद से लोगों इस बात का एहसास कराया जाता है कि सेहतमंद रहना खुशहाल जीवन के लिए कितना जरूरी है।

World Health Day 2024 Date, विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हर साल इसका अलग-अलग विषयों पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। इस विभिन्न माध्यमों के माध्यम से लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है। जिनमें नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सेमिनार आदि शामिल हैं। इस खास दिन पर विश्व स्वास्थ्य संगठन नए टीकों और दवाओं के अविष्कारों को लेकर भी लोगों को बताता है।

End Of Feed