महिलाओं की तुलना में क्यों तेजी से कम होता है पुरुषों का वजन, एक्सपर्ट ने बताया क्यों महिलओं के लिए कठिन होता है वेट लॉस करना

Why Do Men Lose Weight Faster Than Women In Hindi: बुहत बार यह देखने को मिलता है कि पुरुष काफी तेजी से वजन कम कर लेते हैं, लेकिन महिलाओं को उतना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। फिर भी वह पुरुषों के जितना फैट बर्न नहीं कर पाती हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर यह पूछती हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों होता है? इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका कारण।

Why Do Men Lose Weight Faster Than Women In Hindi

Why Do Men Lose Weight Faster Than Women In Hindi

Why Do Men Lose Weight Faster Than Women In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि जब वेट लॉस की बात आती है, तो पुरुष अपना वजन काफी तेजी से कम कर लेते हैं, लेकिन वहीं जब महिलाएं वेट लॉस करने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? इसको लेकर हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन डॉ. शिखा सिंह ने विस्तार से बताया है। उनका कहना है कि कुछ ऐसे कारक होते हैं, जो महिलाओं के लिए वेट लॉस करना काफी मुश्किल बना देते हैं।
महिलाओं की शारीरिक संरचना पुरुषों की तुलना में काफी अलग होती है। भले ही वह पुरुषों के समान डाइट लें और एक्सरसाइज करें। वह पुरुषों के समान शरीर की चर्बी को पिघला पाने में असमर्थ होती हैं। आपको बता बता दें कि इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। जानने के लिए आगे पढ़ते रहें...

महिलाओं का वजन पुरुषों की तुलना में तेजी से कम क्यों नहीं होता - Why Is It Harder For A Woman To Lose Weight Than A Man In Hindi

महिलाओं का मसल मास होता है कम

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मसल मास कम होता है और फैट की मात्रा अधिक होती है। मसल मास अधिक होने की वजह से जब पुरुष आराम भी कर रहे होते हैं, तो उनका शरीर उस दौरान भी लगातार कैलोरी बर्न करता है, लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता है।

पुरुषों का BMR होता है हाई

बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) महिलाओं का पुरुषों की तुलना में काफी कम होता है। बीएमआर यह सुनिश्चित करता है कि आराम के दौरान भी हमारा शरीर कैलोरी बर्न करता रहे। महिलाओं का बीएमआर कम होने की वजह से वह अधिक कैलोरी बर्न नहीं कर पाती हैं।

पुरुषों में होता है टेस्टोस्टेरोन का अधिक स्तर

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर अधिक होता है, वहीं महिलाओं में इसका स्तर बहुत कम होता है। इसलिए पुरुषों का मसल मास अधिक होता है। उनका मेटाबॉलिज्म भी हाई होता है। इसलिए वह अधिक कैलोरी बर्न करते हैं।

पुरुषों में जमा होता है विजरल फैट

पुरुषों के साथ हम देखते हैं कि उनके शरीर में जो फैट जमा होता है, वह मुख्य रूप से अंगों में जमा अधिक होता है। वहीं महिलाओं के साथ हम देखते हैं कि उनमें स्किन के नीचे फैट की मात्रा अधिक होती है। आपको बता दें कि जो फैट अंगों में जमा होता है, वजह जल्दी बर्न होता है। वहीं, त्वचा के नीचे जमा फैट कम होने में समय लगता है।

हार्मोनल बदलाव

महिलाओं के शरीर में हार्मोन के स्तर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान भी उन्हें इसका सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में वॉटर रिटेंशन होने लगता है और वेट लॉस की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। लेकिन पुरुषों के साथ ऐसा नहीं होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited