तो इसलिए हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है विश्व नारियल दिवस, जानें इसका इतिहास, थीम और चमत्कारी फायदे

World Coconut Day 2024: हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बहुत ही खास है। एपीसीसी ने 1969 में संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में इस वार्षिक उत्सव के लिए 2 सितंबर को चुना। इस दिन का महत्व क्या है और इस साल की थीम यहां जानें।

World Coconut Day 2024

World Coconut Day 2024

World Coconut Day 2024: जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो ऐसे में डॉक्टर नारियल पानी पीने के खूब सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को भरपूर एनर्जी देता है और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह कई औषधीय गुण जैसे एंटीऑक्सीडेंट आदि से भी भरपूर होता है। इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम मौजूद होते हैं। नियमित नारियल पानी पीने से शरीर को चमत्कारी फायदे मिलते हैं। ऐसे में लोगों को नारियल के फायदों के प्रति जागरूक करने और इसकी खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ हर 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।

विश्व नारियल दिवस का इतिहास - World Coconut Day History In Hindi

आपको बता दें कि पहले बार विश्व नारियल दिवस सन् 2009 में मनाया गया था। इस दिन को एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय (एपीसीसी) द्वारा ही इस दिन की स्थापना की गई थी। यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग के तहत एक अंतर सरकारी संगठन है। एपीसीसी ने 1969 में संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में इस वार्षिक उत्सव के लिए 2 सितंबर को चुना।

विश्व नारियल दिवस 2024 थीम - World Coconut Day 2024 Theme In Hindi

हर साल अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय इस दिन के लिए एक थीम निर्धारित करता है। इसका उद्देश्य नारियल के महत्व को लोगों को समझाना है। साथ ही, इसके स्वास्थ्य लाभों को लेकर जागरूक करना है। इस वर्ष के विश्व नारियल दिवस की थीम "सर्कुलर इकोनॉमी के लिए नारियल: अधिकतम मूल्य के लिए साझेदारी का निर्माण" है। यह विषय नारियल उद्योग में स्थिरता और साझेदारी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

नारियल पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Coconut Water In Hindi

  • इस अद्भुत ड्रिंक को पीने से शरीर की थकान दूर होती है।
  • यह मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद करता है।
  • नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • यह तनाव को दूर करने और ब्रेन फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है।
  • डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
  • नारियल पानी का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
  • यह कैंसर जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।
इसलिए हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट रोज एक नारियल पानी पीने की सलाह जरूर देते हैं। यह प्रकृति पर मौजूद सबसे शुद्ध और लाभकारी ड्रिंक है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article
संबंधित खबरें
आलू-चावल खाकर भी नहीं बढ़ेगी शुगर डायबिटीज के मरीज बस इस बात का रखें ध्यान हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

आलू-चावल खाकर भी नहीं बढ़ेगी शुगर, डायबिटीज के मरीज बस इस बात का रखें ध्यान, हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघला देंगी सुबह की ये आदतें थुलथुली चर्बी का मिटा देंगी नामोनिशान महीनेभर में मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट

शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघला देंगी सुबह की ये आदतें, थुलथुली चर्बी का मिटा देंगी नामोनिशान, महीनेभर में मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट

हड्डियों को खोखली बना देगी इस विटामिन की कमी ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान - जानें इसे बढ़ाने के आसान उपाय

हड्डियों को खोखली बना देगी इस विटामिन की कमी, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान - जानें इसे बढ़ाने के आसान उपाय

लटकती तोंद को महीनेभर में अंदर धंसा देगा ये जूस बर्फ की तरह पिघलाएगा शरीर की चर्बी मांसपेशियों में आएगी फुलावट

लटकती तोंद को महीनेभर में अंदर धंसा देगा ये जूस, बर्फ की तरह पिघलाएगा शरीर की चर्बी, मांसपेशियों में आएगी फुलावट

हाई यूरिक एसिड की वजह से बढ़ गया जोड़ों का दर्द तो पिएं ये जूस खून में जमे Uric Acid को खींच निकालेंगे बाहर सूजन और दर्द से देंगे राहत

हाई यूरिक एसिड की वजह से बढ़ गया जोड़ों का दर्द तो पिएं ये जूस, खून में जमे Uric Acid को खींच निकालेंगे बाहर, सूजन और दर्द से देंगे राहत

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited