हर साल 16 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है World Food Day, क्या है इसका महत्व, जानें 2024 की थीम

World Food Day Significance History Theme 2024: बढ़ती आबादी के साथ दुनियाभर में भोजन की बर्बादी भी बढ़ रही है। इसकी वजह से लोग भुखमरी और कुपोषण जैसे स्थितियों से जूझ रहे हैं। लोगों को भोजन के महत्व को समझाने के लिए हर साल वैश्विक स्तर पर विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है।

World Food Day Significance History Theme 2024

World Food Day Significance History Theme 2024

World Food Day Significance History Theme 2024: दुनियाभर में करोड़ों लोग ऐसे हैं जिन्हें आज भी सड़क किनारे भूखा ही सोना पड़ता है। वहीं, हम देखते हैं कि जिन लोगों के पास भोजन है वह रोज बहुत सारा खाना बर्बाद करते हैं। दुनियाभर में बढ़ती आबादी एक बड़ी चिंता का विषय है। बीते वर्षों में बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ भोजन की बर्बादी भी लगातार बढ़ रही है। इसके चलते वैश्विक स्तर पर लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं। इसकी कमी से दुनियाभर में लोग भुखमरी और कुपोषण जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं। हर रोज सैकड़ों लोग भूख के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2024 की रिपोर्ट बताती है को भारत में भी भुखमरी एक बड़ी समस्या है। 127 देशों में भुखमरी के मामले में भारत को 105 वां स्थान मिला है, जो देश की स्थिति को दर्शाने के लिए पर्याप्त है। लोगों को भोजन के महत्व को समझाने के लिए हर साल वैश्विक स्तर पर विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। इसकी मदद से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जाता है कि भोजन हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है।

विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है - Why Is Word Food Day Celebrated In Hindi

मुख्य रूप से इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों की भूख को समाप्त करना है। उन तक भोजन पहुंचाना है। यह दिवस एक एक अनुस्मारक है, जो यह बताता कि भोजन पर सभी का समान अधिकार है। यह सभी को मिलना चाहिए। विश्व खाद्य दिवस की मदद से लोगों को भोजन की बर्बादी न करने को लेकर जागरूक किया जाता है। साथ ही, यह समझाने का प्रयास किया जाता है कि उन्हें जरूरत के अनुसार भोजन के सही विकल्प चुनने चाहिए। इसकी मदद से भूख की समस्या को समाप्त करने और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इसके साथ-साथ आर्थिक और तकनीकी सहयोग को लेकर प्रोत्साहित करता है।

विश्व खाद्य दिवस का इतिहास - World Food Day History In Hindi

आपको बता दें कि विश्व खाद्य दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा की गई थी। एफएओ ने 16 अक्टूबर ने 1979 विश्व खाद्य दिवस के रूप में नामित किया था। यह कदम भूख से पीड़ित लोगों की समस्याओं को दूर और उनकी मदद करने के उद्देश्य से माने का फैसला लिया गया था। जिससे कि लोगों के बीज जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही सभी के लिए स्वस्थ आहार की आवश्यकता के महत्व को समझाया जा सके।

विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम - World Food Day 2024 Theme In Hindi

हर साल विश्व खाद्य दिवस पर लोगों के बीज जागरूकता बढ़ाने का विषय अलग-अलग होता है। इस साल विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम 'खाद्य पदार्थ' का अर्थ विविधता, पोषण, सामर्थ्य और सुरक्षा है'।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited