World Milk Day 2024: हर साल 1 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व दूध दिवस, क्या है इसका इतिहास? जानें इस साल की क्या है थीम

World Milk Day 2024: दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे बनी चीजों में भी शरीर के लिए जरूरी पोषण मौजूद होता हैं और सभी स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक हैं। लोगों डेयरी उत्पादों को डाइट में शामिल करने और इसके स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के महत्व को समझाने के लिए हर साल 1 जून को विश्व दूध दिवस मनाया जाता है।

World Milk Day 2024

World Milk Day 2024

World Milk Day 2024: जब बच्चा जन्म लेता है, तो उसे सबसे पहले मां का दूध पिलाया जाता है। क्योंकि दूध में शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में होता है। दूध को सबसे शक्तिशाली हेल्थ ड्रिंक्स में से एक माना जाता है। यह पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसमें स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, विटामिन बी, डी के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्रोत है। इसलिए दूध को एक पूर्ण भोजन के समान माना जाता है। एक गिलास दूध पीने से आपको एक समय के भोजन जितना पोषण मिल सकता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि रोज एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए।
शरीर की पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए दूध एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह पोषक की जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ शरीर को मजबूत बनाने और बेहतर विकास में मदद करता है। शरीर की पोषण की जरूरत को पूरा करने और सेहत के लिए दूध के महत्व को समझाने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 1 जून को विश्व दूध दिवस दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर दूध को डाइट में शामिल करने को पर जोर दिया जाता है।

कब हुई विश्व दूध दिवस की शुरुआत क्या है इतिहास - World Milk Day History In Hindi

आपको बता दें कि विश्व दूध दिवस की स्थापना वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी। इस दिवस की स्थापना वैश्विक भोजन के रूप में दूध के महत्व को पहचानने और डेयरी क्षेत्र का जश्न मनाने के उद्देश्य के साथ की गई थी। तब से आज हर साल 1 जून को विश्व दूध दिवस मनाया जाता है। इसके माध्यम से लोगों तक दूध और इससे बनी चीजों से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और पोषण संबंधी लाभों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है।

विश्व दूध दिवस 2024 की थीम क्या है - World Milk Day 2024 Theme In Hindi

हर साल विश्व दूध दिवस के मौके पर अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती हैं, जिनके माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जाता है कि दूध ने कैसे दुनिया भर में लोगों को जरूरी पोषण प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। विश्व दूध दिवस की इस साल की थीम इस विषय पर केंद्रित है कि दूध और इससे बनी चीजों ने दुनिया को पोषण देने के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण प्रदान करने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, इसका जश्न मनाने पर केंद्रित होगी।
आपको बता दें कि दूध से बनी चीजें आसानी से मिल जाती हैं और ये पोषक तत्वों से भरपूर और किफायती होती हैं, इसलिए इन्हें अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा जरूर बनना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited