पीरियड के दौरान महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम, बनते हैं गंभीर दर्द और ऐंठन की वजह - जानें आयुर्वेद के अनुसार कैसा रखें रुटीन

Mistakes To Avoid During Periods In Hindi: अगर आप भी पीरियड्स के दौरान अक्सर ये गलतियां करते हैं, तो आपको आज से ही इनमें सुधार कर लेना चाहिए। ऐसी इसलिए क्योंकि इसकी वजह से आपको मासिक धर्म के दौरान गंभीर दर्द, ऐंठन और कई अन्य तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Mistakes To Avoid During Periods In Hindi

Mistakes To Avoid During Periods In Hindi: पीरियड्स महिलाओं को हर महीने आते हैं। ऐसे में अक्सर यह देखने को मिलता है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। आपने देखा होगा कि इस दौरान महिलाओं को काफी दर्द और ऐंठन का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी इसलिए क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। उनके शरीर में हार्मोन के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।इसके अलावा, पीरियड के दौरान महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां भी करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस दौरान अधिक पेट दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग और असामान्य ब्लड फ्लो आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस दौरान महिलाओं को किन गलतियों से बचना चाहिए? हेल्थ इनफ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरलक्ष्मी यनामंद्र ने सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं की कुछ ऐसी आम गलतियां को बारे में विस्तार से बताया है, जिन्हें उन्हें पीरियडस् के दौरान करने से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

पीरियड के दौरान महिलाएं न करें ये गलतियां - Mistakes To Avoid During Periods In Hindi

डॉ. वरलक्ष्मी के अनुसार, मासिक धर्म के दौरान हमारे गर्भाशय की प्राकृतिक रूप से सफाई होती है। इसकी विशेषता मंद अग्नि और अपान वात का नीचे की ओर प्रवाह है। यह अपान वात वह दोष है, जो हमारे गर्भ स्वास्थ्य को कंट्रोल करता है। मासिक धर्म से लेकर प्रजनन क्षमता और रजोनिवृत्ति तक महिलाओं के जीवन के विभिन्न चरणों में लगभग सब कुछ इसी वात गति पर निर्भर करता है। जब अपान वात ऊपर की ओर बढ़ने लगता है, या हमारे पेट के अंदर फंस जाता है, तो इससे पीएमएस के लक्षणों से लेकर दर्द, चिड़चिड़ापन से लेकर भारी ब्लीडिंग तक बहुत परेशानी होती है। इसलिए इस दौरान कुछ गलतियों से बचना चाहिए...
End Of Feed