कब मनाया जाता है World Heart Day? जानें इसका इतिहास और महत्व साथ ही जानें इस बार क्या है थीम

हर साल 29 सितंबर के दिन दुनिया भर में World Heart Day मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कब हुई और क्यों ये दिन मनाया जाता है? आज हम आपको इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

World heart day 2024

World heart day 2024

हार्ट हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है जो जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण काम करता है। हालांकि लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आज हार्ट रोगों का खतरा काफी बढ़ता जा रहा है। हार्ट रोगों का खतरा पहले बड़ी आयु के लोगों को माना जाता था, लेकिन आज कम उम्र में भी हार्ट से जुड़े रोग देखने को मिल रहे हैं। इस लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए 29 सितंबर के दिन दुनिया भर में World Heart Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारियों के लिए जागरूक करना है। आइए जानते हैं World Heart Day के बारे में विस्तार से...

World Heart Day का इतिहास क्या है? (History of World Heart Day)

आप अक्सर सोचते होंगे कि World Heart Day 29 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? इस दिन को मनाने के पीछे की बात करें तो 29 सितंबर के दिन World Heart Federation और World Health Organization की शुरुआत हुई थी। इन दोनों कारणों को देखते हुए ही साल 2000 से World Heart Day मनाने की शुरुआत की गई। हालांकि पहले इस दिन को सितंबर के आखिरी रविवार के दिन मनाया जाता था, लेकिन साल 2019 से 29 सितंबर इसे मनाने के लिए तय किया गया है।

World Heart Day 2024 की थीम क्या है? (World Heart Day Theme 2024)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि World Heart Federation और World Heart Organization मिलकर हर साल World Heart Day के दिन को एक खास
थीम के साथ मनाते हैं। इसी क्रम में साल 2024 में World Heart Day को "व्यक्तियों को अपने हृदय स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए प्रेरित करें"। (Motivate individuals to look after their Heart Health) इस थीम के साथ मनाया जा रहा है।

World Heart Day का महत्व क्या है? (Significance of World Heart Day)

इस दिन को मनाने के महत्व की बात करें तो हार्ट से जुड़ी सारी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल World Heart Day मनाया जाता है। लोगों में तेजी से बढ़ रहे हार्ट रोगों को देखते हुए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों की मानें तो हर साल करीब 1करोड़ 80 लाख लोग दिल से जुड़ी किसी न किसी समस्या से चलते मौत का शिकार हो जाते हैं। यही कारण है कि इस दिन दुनिया भर में लोगों को हार्ट हेल्थ के प्रति जागरूक किया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

गुलशन कुमार author

पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर खुर्ज़ा शहर का रहने वाला हूं। हेल्थ, लाइफस्टाइल और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखने-पढ़ने का शौक है। Timesnowhindi.com में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited