कब मनाया जाता है World Heart Day? जानें इसका इतिहास और महत्व साथ ही जानें इस बार क्या है थीम

हर साल 29 सितंबर के दिन दुनिया भर में World Heart Day मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कब हुई और क्यों ये दिन मनाया जाता है? आज हम आपको इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

World heart day 2024
हार्ट हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है जो जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण काम करता है। हालांकि लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आज हार्ट रोगों का खतरा काफी बढ़ता जा रहा है। हार्ट रोगों का खतरा पहले बड़ी आयु के लोगों को माना जाता था, लेकिन आज कम उम्र में भी हार्ट से जुड़े रोग देखने को मिल रहे हैं। इस लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए 29 सितंबर के दिन दुनिया भर में World Heart Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारियों के लिए जागरूक करना है। आइए जानते हैं World Heart Day के बारे में विस्तार से...

World Heart Day का इतिहास क्या है? (History of World Heart Day)

आप अक्सर सोचते होंगे कि World Heart Day 29 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? इस दिन को मनाने के पीछे की बात करें तो 29 सितंबर के दिन World Heart Federation और World Health Organization की शुरुआत हुई थी। इन दोनों कारणों को देखते हुए ही साल 2000 से World Heart Day मनाने की शुरुआत की गई। हालांकि पहले इस दिन को सितंबर के आखिरी रविवार के दिन मनाया जाता था, लेकिन साल 2019 से 29 सितंबर इसे मनाने के लिए तय किया गया है।
End Of Feed