कमर के आसपास लटकी चर्बी महीनेभर में होगी छूमंतर, बस सुबह 20 मिनट कर लें ये योगासन, तेजी से घटेगा वजन

Yoga To Reduce Side Waist Fat In Hindi: अगर आप भी कमर के आसपास जमा चर्बी की वजह से परेशान हैं, तो आज से रोज सुबह इन योगासनों का अभ्यास करना शुरू कर दें। ये आपकी जल्द थुलथुली चर्बी से छुटकारा पाने में मदद करेंगे। इनका नियमित अभ्यास करने से सेहत को भी बहुत फायदा होगा।

कमर के आसपास लटकी चर्बी महीनेभर में होगी छूमंतर, बस सुबह 20 मिनट कर लें ये योगासन, तेजी से घटेगा वजन
Yoga To Reduce Side Waist Fat In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि जिन लोगों का वजन काफी अधिक होता है या तोंद निकली हुई होती है, वे लोग वजन तो कम कर लेते हैं। लेकिन उनके कमर के आसपास की लटकी हुई चर्बी फिर भी रह जाती है। यह दिखने में बहुत ही खराब लगती है और बॉडी के लुक को पूरी तरह बर्बाद कर देती है। लोग इसको लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इस थुल-थुली चर्बी से छुटकारा कैसे पाएं। आपको बता दें कि नियमित योग करने से आपको इस कमर के आसपास लटकी चर्बी से जल्द छुटकारा मिल सकता है। रोज बस 20 मिनट कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करके आप जल्द शरीर की चर्बी कम कर सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर किन योगासनों का अभ्यास करें? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

कमर के आसपास जमा चर्बी कम करने के लिए योगासन - Yoga Asanas To Reduce Side Waist Fat

पादहस्तासन

इस योगासन में आप खड़े होकर अपने हाथों को पैर के अंगूठे से स्पर्श करने का प्रयास करते हैं। ऐसा करने पर कमर की मांसपेशियों स्ट्रेच होती हैं। यह कमर के साथ-साथ पेट में जमा चर्बी को कम करने के लिए भी एक बेहतरीन योगासन है।

नौकासन

जब आप इस आसान का अभ्यास करते हैं, तो यह कोर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने और टोन करने में मदद करता है। कमर के आसपास की मांसपेशियों को टोन करने के लिए भी यह एक बेहतरीन योगासन है। इसे करते समय पेट और कमर की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और जल्द थुल-थुली चर्बी कम होती है।

उत्कटासान

इस योगासन का अभ्यास करने से भी कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस आसन की सबसे अच्छी बात यह है कि यह कमर से लेकर जांघ तक की मांसपेशियों पर काम करता है। यह एक फुल बॉडी व्यायाम है, जिसमें लगभग शरीर की सभी मांसपेशियां यूज होती हैं। यह कमर की चर्बी को कम करने में मददगार है।

ऊर्ध्वमुख श्वानासन

सुबह इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी यह आसान कारगर है। वहीं जब आप जमीन पर शरीर निचले हिस्से को रखते हुए धड़ को ऊपर की ओर उठाते हैं तो यह कमर की मांसपेशियों को भी स्ट्रेच करने में मदद करता है। इससे पेट के आसपास जमा चर्बी को पिघलाने में भी मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited