धनु वार्षिक राशिफल 2025: जानें धनु राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
12 राशियों में नवम राशि धनु राशि होती है। धनु का स्वामी गुरु होता है। गुरु विद्या, धर्म, ज्ञान तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन तथा वित्त की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डॉक्टर तथा वकील होते हैं। धनु राशि का शुभ रत्न है पुखराज। धनु क्योंकि गुरु का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए इस राशि के जातक शिक्षा के फील्ड में चमत्कारिक कार्य करते हैं। बड़े कथावाचक होते हैं। धर्म के ज्ञाता व पूरे विश्व मे अपने ज्ञान के बल पर विख्यात होते हैं। यहां जानते हैं धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2025।
धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2025 स्वास्थ्य
साल 2025 आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में 13 फरवरी से 16 मार्च को छोड़कर बेहतर रहेगी। नेत्र तथा लीवर संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 13 सितंबर से 12 अक्टूबर तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। सेहत को नजरअंदाज ना करें। अष्टम कर्क यानी चन्द्रमा होगा। मतलब श्वांस के रोगों, कफ जनित विकारों व ठंड से बचना होगा। एलर्जी रोग से सावधानी बरतें।
धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2025 करियर
2025 का साल बैंकिंग,आईटी, टीचिंग, राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयस्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। 13 मार्च के बाद का समय बहुत बेहतर है। जॉब चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके जॉब के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। बैंकिंग व आईटी से जुड़े लोग खूब प्रगति करेंगे। विदेश यात्रा करेंगे। बिजनेस के लिए पूरा वर्ष अच्छा परिणाम देगा। इस वर्ष आप कई बड़ी सफलताएं प्राप्त करेंगे।
धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2025 लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
2025 धनु राशि के लिए प्रेम का वर्ष है। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के बाद तक फरवरी 15 तक फिर सितंबर माह में लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 16 अप्रैल के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में खूबसूरत यात्राएं होंगी। कई प्राकृतिक सुंदर मनोरम यात्राएं आपको आनंदित करेंगी।
धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2025 की आर्थिक स्थिति
2025 आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत सफल रहेगा। यह वर्ष बहुत धन देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। धन का व्यय घर या वाहन खरीदने में हो सकता है। खूबसूरत ज्वेलरी लेंगे। अप्रैल के बाद रियल स्टेट में निवेश करेंगे। शेयर में निवेश बेहतर रहेगा।
धनु राशि का 2025 का शुभ समय
2025 में मार्च और फिर जून के बाद समय- छात्रों के लिए बहुत बेहतर समय है। मई से जून तथा फिर नवम्बर और दिसम्बर का समय अच्छा रहेगा। वहीं जॉब करने वालों के लिए पूरा वर्ष अच्छा रहेगा।
धनु राशि के लिए 2025 में करने वाले उपाय
श्री हनुमान जी की उपासना करें। प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ सुनें या जपें। गुरुवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। गुरु,सूर्य तथा मंगल के बीज मंत्र का जप करें। पुखराज धारण करें। श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पीपल को गुरुवार को दूध ,शक्कर,व जल अर्पित करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामन्त्र का मानसिक जप करते रहें। माता,पिता व जीवन साथी का सम्मान जरूर करें। जीवन साथी को स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करते रहें। हर गुरुवार को गाय माता को केला व फल खिलाएं। हल्दी का तिलक लगाएं।
सुजीत जी महाराज
Latest News

Operation Sindoor में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की मौत, ये है जैश के भारत में बड़े आतंकी हमलों की List

Bundelkhand Expressway पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
Operation Sindoor: 1947 से अब तक भारत-पाक सशस्त्र संघर्षों की टाइमलाइन, कब-कब भारत ने सिखाया आतंकी देश को सबक

CGBSE CG Board 10th 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, cgbse.nic.in पर मिलेगी मार्कशीट

Mohini Ekadashi 2025: श्री हरि विष्णु के मोहिनी अवतार को समर्पित है ये एकादशी, जानिए इसकी पूजा विधि और मुहूर्त

वार्षिक राशिफल 2025
- मकर वार्षिक राशिफल 2025
- मीन वार्षिक राशिफल 2025: जानें मीन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- कुम्भ वार्षिक राशिफल 2025: जानें कुम्भ राशि के लिए कैसा रहेगा 2025 का साल
- वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025: जानें वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- तुला वार्षिक राशिफल 2025: जानें तुला राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- कन्या वार्षिक राशिफल 2025: जानें कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- सिंह वार्षिक राशिफल 2025: जानिए सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वार्षिक राशिफल
- कर्क वार्षिक राशिफल 2025: जानें कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- मिथुन वार्षिक राशिफल 2025: जानें मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- वृषभ वार्षिक राशिफल 2025: जानें वृष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- मेष वार्षिक राशिफल 2025: जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited