वृषभ वार्षिक राशिफल 2025: जानें वृष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
12 राशियों में द्वितीय राशि वृष आती है। इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र प्रेम,बैंकिंग,आईटी, फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या, तुला, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म,मीडिया,प्रबंधन,विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। शुक्र कारपोरेट लॉ का कारक ग्रह है। इस राशि के जातक बैंकिंग सेवा में देश विदेश में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। वृष राशि के जातक बहुत ही रोमांटिक स्वभाव के बड़े खुश दिल होते हैं। ऐसे जातक बहुत ही ईमानदार व विश्वास के धनी होते हैं। जानते हैं कि 2025 वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2025 स्वास्थ्य
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। उदर, यूरिन व पथरी की समस्या अष्टम या खष्ठम में बैठा शुक्र देता है। 12 फरवरी से 15 मार्च तक का समय थोड़ा खराब है। श्वांस,बीपी तथा बोन प्रॉब्लम से प्रभावित लोग इस वर्ष अत्यंत सावधानी बरतेंगे। साइनस व उदर रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2025 करियर
इस वर्ष आपका करियर बहुत शानदार रहेगा। मीन संक्रांति यानी 16 मार्च के बाद करियर में सफलता मिलेगी। फ़िल्म, बैंकिंग,आईटी व मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को 14 सितम्बर से 27 नवम्बर और 12 मई से 15 जुलाई के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। 14 मार्च से 17 सितम्बर के मध्य पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। फरवरी, जुलाई, अगस्त व दिसम्बर का माह व्यवसाय में विशेष सफलता का है।
वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2025 लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
2025 में आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। इस वर्ष विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं थोड़ा परेशान कर सकती हैं। प्रेम विवाह के संयोग बनेंगे। 13 फरवरी तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 जनवरी से 14 फरवरी और फिर अक्टूबर माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। लव लाइफ में अप्रैल मई,जून फिर दिसम्बर माह में कई खूबसूरत यात्राएं होंगी। दाम्पत्य जीवन बहुत सुंदर होगा।
वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2025 आर्थिक स्थिति
इस वर्ष 2025 के प्रारंभिक दो माह बहुत बड़ी सफलता के रहेंगे। 16 मई के बाद स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश शेयर,गोल्ड, जमीन या मकान में करेंगे। 26 जून के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। महंगे वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। स्वर्ण व हीरे के आभूषण भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है। वाहन क्रय करेंगे।
वृष राशि का 2025 में शुभ समय
14 फरवरी से 16 अगस्त- फिर अक्टूबर, नवम्बर तथा दिसम्बर माह शुभ है। यह समय आपके लिए शुभ है। जॉब व व्यवसाय के लिए सितंबर के बाद का समय बहुत श्रेयस्कर है।वृष राशि के लिए 2025 के उपाय
श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें। हर शुक्रवार को श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। जीवनसाथी से असत्य मत बोलें। सुगंधित धूप का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र,शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। छात्रों को सफलता के लिए माता सरस्वती की उपासना करें। व्यवसाय में उन्नति हेतु गाय को शुक्रवार को भोजन कराते रहें। पत्नी का दिल तोड़ने से शुक्र खराब होता है। जीवन साथी से प्यार से बोलें। अस्पताल जाकर गरीब मरीजों में फल व भोजन दान करें। पत्नी को समय-समय पर स्वर्ण व हीरे के आभूषण गिफ्ट करते रहें।सुजीत जी महाराज
Latest News

दिल्ली-तेल अवीव की एयर इंडिया फ्लाइट अबू धाबी मोड़ी गई, इजराइली एयरपोर्ट के पास हुआ मिसाइल हमला, यात्रियों में फैली दहशत

MET GALA 2025 : फैशन का जलवा दिखाने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश लुक से नहीं हटेंगी नजरें
World Laughter Day: गंभीर बीमारियों में भी थैरेपी का काम करता है खुलकर हंसना, महंगी दवाओं से छुटकारा दिला सकती ये छोटी सी आदत

Maharashtra HSC 12th Result 2025: कल दोपहर बाद जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें सबसे पहले

May Travel Destination: नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग है केरल, रोमांच चाहने वाले इस हिल स्टेशन की करें यात्रा

वार्षिक राशिफल 2025
- मकर वार्षिक राशिफल 2025
- मीन वार्षिक राशिफल 2025: जानें मीन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- कुम्भ वार्षिक राशिफल 2025: जानें कुम्भ राशि के लिए कैसा रहेगा 2025 का साल
- धनु वार्षिक राशिफल 2025: जानें धनु राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025: जानें वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- तुला वार्षिक राशिफल 2025: जानें तुला राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- कन्या वार्षिक राशिफल 2025: जानें कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- सिंह वार्षिक राशिफल 2025: जानिए सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वार्षिक राशिफल
- कर्क वार्षिक राशिफल 2025: जानें कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- मिथुन वार्षिक राशिफल 2025: जानें मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
- मेष वार्षिक राशिफल 2025: जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited