Independence Day 2024: सभी को मिलकर वन नेशन, वन इलेक्शन की दिशा में काम करना होगा - PM Modi

India Independence Day 2024 PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सिविल कोड, एक राष्ट्र, एक चुनाव सहित कई मुद्दों पर बात की। यहां पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन (PM Modi Independence Day Speech Highlights) की प्रमुख बातें -

PM Modi on red fort

पीएम मोदी

78th India Independence Day PM Modi Speech: आज देश अपनी 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री लालकिले की प्राचीर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज लगातार 11वीं बार देश को संबोधित किया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने 11 बार लालकिले से राष्ट्रध्वज फहराया था। आज पीएम मोदी अपने भाषण में क्या कुछ कहा, वह सब हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं।
आज 15 अगस्त की सुबह वह पहले महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी लालकिला पहुंचे, जहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें -

पीएम मोदी की स्पीच की प्रमुख बातें (Independence Day PM Modi Speech Highlights)

  • देश में बार-बार होने वाले चुनावों की वजह से काम रुक रहे हैं। राजनीतिक दलों ने चर्चा की है। कमेटी ने अच्छी रिपोर्ट दी है। देश के लोगों, राजनीतिक दलों और संविधान को समझने वाले लोगों को वन नेशन, वन इलेक्शन को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए।
  • सेक्यूलर सिविल कोड समय की मांग है। सेक्युलर कोड लागू होने से बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के सभी को समान अवसर मिलेंगे।
  • G20 आयोजन कर भारत ने दिखा दिया, हम बड़े से बड़ा आयोजन कर सकते हैं। इससे पहले G20 सम्मेलन इतना बड़ा कभी नहीं हुआ। अब हम चाहते हैं कि 2036 का ओलंपिक भारत में हो। हमारे अंदर सामर्थ्य है।
  • कुछ लोग भारत की प्रगति नहीं देख सकते। निराशा में डूबे लोगों से बचना होगा। विकृति, विनाश, सर्वनाश का कारण बनती है।
  • भारत के आगे बढ़ने से किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं। भारत के हजारों साल के इतिहास को जानें। भारत का विकास किसी के लिए चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। बुद्ध का देश है, युद्ध हमारी राह नहीं चुनते। भारत में पूरी मानव जाति की सेवा करने का सामर्थ्य है।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदारी से लगा रहूंगा। भ्रष्टाचारियों के दिल में खौफ पैदा करना है।कुछ लोग खुलेआम भ्रष्टाचार का महिमामंडन और जय-जयकार कर रहे हैं। ये स्वस्थ समाज के लिए अच्छा नहीं है। अगर भ्रष्टाचार का महिमामंडन होगा तो आज जो भ्रष्टाचार नहीं कर रहा, वह भी करेगा।
  • डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में भारत की एक पहचान बनी है। पहले हमें छोटे-छोटे डिफेंस उपकरणों और पुर्जों के लिए दुनिया के देशों से आयात करना पड़ता था। आज हम डिफेंस प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करने लगे हैं। इस सेक्टर में हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में हम आगे बढ़ना चाहते हैं। वह दिन दूर नहीं होगा, जब भारत इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग का हम होगा। दुनिया हमारे तरफ देख रही है।
  • विश्व के लोग यहां निवेश करना चाहते हैं। राज्य सरकारों से निवेदन है कि स्पष्ट नीति बनाएं, कानून व्यवस्था में सुधार करें। राज्यों के बीच निवेशकों को खींचने के लिए स्पर्धा होनी चाहिए। अपनी नीतियों में परिवर्तन लाएं। निवेश के लिए जमीन की जरूरत होगी, राज्य लैंड बैंक बनाएं। गुड गवर्नेंस पर काम करेंगे तो निवेशक वापस नहीं जाएंगे। ये सिर्फ केंद्र से नहीं होगा, क्योंकि निवेश तो किसी न किसी राज्य में ही लगेगा।
  • भारत के छात्रों को ऐसे-ऐसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है, जो उनके लिए सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि अगले 5 साल में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी। विकसित भारत 2047, स्वस्थ भारत भी होना चाहिए। इसके लिए हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन चलाया है। पोषण को प्राथमिकता दी है। रिसर्च कार्यों के लिए हमने बजट बढ़ाया है।
  • प्राकृतिक खेती से धरती मां की सच्ची सेवा। दुनिया में ऑर्गेनिक फूड की मांग बढ़ी है। भारत को ऑर्गेनिक फूड का हब बनाना है। हमने ऑर्गेनिक क्षेत्र में बजट बढ़ाया है। किसानों को आसान लोन दिया जा रहा है।
  • महिलाओं के अधिकारों के लिए लिए, उनके खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले। महिलाओं के खिलाफ अपराध की चर्चा तो खूब होती है। लेकिन अपराधी को सजा मिलने की चर्चा नहीं होती। उस पर चर्चा होनी चाहिए। अपराधियों में डर पैदा होना चाहिए।
  • देश के सीईओ दुनियाभर में देश का नाम बड़ा कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की 1 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन गई हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला आत्मनिर्भरता नई आर्थिक क्रांति है।
  • आज भारत का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ रहा है, पहले से दोगुना हो गया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने में सफल रहे हैं। भारत की गति तेज है और दिशा बिल्कुल ठीक है। भारत में शक्ति है, ग्लोबल संस्थानों का भारत पर भरोसा बढ़ा है। तेज विकास के साथ हमारा मार्ग संवेदनशीलता का मार्ग है। ममभाव बहुत जरूरी है, ममभाव को लेकर चलना जरूरी है।
  • हमने अनावश्यक कानूनों को हटाया। हमने कई काले कानूनों को हटा दिया। सदियों से चले आ रहे आपराधिक कानूनों को बदला है।
  • जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के लिए मिशन मोड पर काम करें। आज सरकारें संवेदनशील हैं। चाहे वह राज्य सरकारों, स्थानीय सरकारें और केंद्र सरकार हो। आप अपनी समस्याओं के संबंध में सरकारों को चिट्ठी लिखें। देश में छोटी-मोटी 3 लाख इकाइयां काम कर रही हैं। हर स्तर की सरकार साल में सिर्फ 2 रिफॉर्म करें और उसे जमीन पर उतारें और देखेंगे कि हम सालभर में 25-30 लाख रिफॉर्म करें। इससे जनता को बहुत लाभ होगा।
  • हमने बड़े रिफॉर्म्स जमीन पर उतारे - रिफॉर्म का मार्ग ग्रोथ का मार्ग है। रिफॉर्म्स की प्रक्रिया वाहवाही के लिए नहीं, चार दिन के लिए नहीं, देश को मजबूत देने के लिए हैं। रिफॉर्म्स का हमारा मार्ग ग्रोथ का ब्लू प्रिंट बना हुआ है। युवाओं की आकाक्षांओं के लिए रिफॉर्म्स। बैंकिंग क्षेत्र में रिफॉर्म। पहले बैंक संकट के दौर से गुजर रहे थे, आज दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में भारत के बैंक शामिल हैं।
  • अगर 140 करोड़ लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल पड़ें तो चुनौतियां कितनी भी हों, हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं।
  • यह स्वर्णिम काल खंड है। देशवासियो, हमें इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए। आज हर सेक्टर में आधुनिकता आ रही है। हर क्षेत्र में आधुनिकता की जरूरत है, नए पन की जरूरत है। टेक्नोलॉजी को जोड़ने की जरूरत है। हम पूरी प्रतिबद्धता से चल पड़े हैं, सिद्धि जरूर मिलेगी।
  • विकसित भारत 2047, ये सिर्फ भाषण के शब्द नहीं हैं... इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है। देश के कोटि-कोटि जनों के सुझाव लिए जा रहे हैं। हमारे देशवासियों ने विकसित भारत के लिए अनगिनत सुझाव दिए हैं। हर देशवासी का सपना उसमें झलकता है। युवा हो, बुजुर्ग हों, किसान हों, गांव के लोग, शहर के लोग, पहाड़ों के लोग हों, हर किसी ने 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाए, तब तक के लिए अनमोल सुझाव दिए हैं।
  • लोगों ने अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनाए जाने का सुझाव भी दिया है। लोग चाहते हैं कि देश अब जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहिए। देश के छोटे किसान, को मजबूत देनी है। देश को स्किल कैपिटल बनाने का भी सुझाव।
  • देश की सोच अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट एक्सपोर्ट की तरफ बढ़ रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh author

खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited