लाइव अपडेट्स

10 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़, आज की ताजा खबर: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर और बंगाल सरकार के बीच बातचीत रही बेनतीजा

हिंदी न्यूज़, 10 अक्टूबर 2024 मुख्य समाचार: आज की ताजा खबर लाइव, 10 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इससे पहले उनकी तबीयत खराब होने पर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और बुधवार रात उनका निधन हो गया है। आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर, जिनके नौ प्रतिनिधि 100 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर बैठे हैं, ने पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार रात को हुई वार्ता को "अब तक की सबसे निराशाजनक वार्ता" करार दिया। देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का हुआ निधन प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर और बंगाल सरकार के बीच बातचीत रही बेनतीजा मुख्यमंत्री सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की सूरत में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, 'सबसे अच्छा इंसान' बताया

10 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़, आज की ताजा खबर: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर और बंगाल सरकार के बीच बातचीत रही बेनतीजा
हिंदी न्यूज़, 10 अक्टूबर 2024 मुख्य समाचार: आज की ताजा खबर लाइव, 10 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बात की और संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा की अंतिम विदाई होगी। देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इससे पहले उनकी तबीयत खराब होने पर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और बुधवार रात उनका निधन हो गया है। आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर, जिनके नौ प्रतिनिधि 100 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर बैठे हैं, ने पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार रात को हुई वार्ता को "अब तक की सबसे निराशाजनक वार्ता" करार दिया।

  • देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का हुआ निधन

  • प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर और बंगाल सरकार के बीच बातचीत रही बेनतीजा

  • मुख्यमंत्री सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

  • सूरत में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

  • ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, 'सबसे अच्छा इंसान' बताया




Ratan Tata Death News Live Updates


Oct 10, 2024 | 10:27 AM IST

इजरायल ने लेबनान के सिविल डिफेंस सेंटर पर बरसाए बम, 5 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत

इजरायल और लेबनान में चल रही लड़ाई हर दिन और भयानक होती जा रही है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर बम बरसाए जा रहे हैं। इसी बीच, दक्षिणी लेबनान में एक नागरिक सुरक्षा केंद्र पर इजरायल ने एक हवाई हमला किया है। इस हमले में 5 स्वास्थ्यकर्मियों की जान चली गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Oct 10, 2024 | 09:17 AM IST

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बात की और संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा की अंतिम विदाई होगी।
Oct 10, 2024 | 06:36 AM IST

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा के निधन पर राज्य में शोक दिवस की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में शोक दिवस की घोषणा की है। इस बीच मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक रतन टाटा का पार्थिव शरीर दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा। जो भी लोग दर्शन के लिए आएंगे उनसे अपील है कि वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख कर आएं। पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी।
Oct 10, 2024 | 05:40 AM IST

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, 'सबसे अच्छा इंसान' बताया

अमेरिका में नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘‘सबसे अच्छा इंसान’ बताया और कहा कि वह ‘‘उनके दोस्त हैं।’’ ट्रंप ने फ्लैगरेंट पॉडकास्ट के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की, जिसे बुधवार को अपलोड किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी, भारत। वह मेरे दोस्त हैं। वह सबसे अच्छे इंसान हैं।’’
Oct 10, 2024 | 05:40 AM IST

सूरत में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

गुजरात के सूरत जिले में नवरात्रि उत्सव के दौरान दोस्तों के साथ घूमने निकली 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं, हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितेश जोयसर ने कहा कि मंगरोल तालुका में मोटा बोरसारा गांव के बाहरी हिस्से में एक सुनसान इलाके में नाबालिग लड़की के साथ मंगलवार रात लगभग 11 बजे दुष्कर्म किया गया। घटनास्थल कोसम्बा थाना क्षेत्र के तहत आता है। इस वारदात के कुछ दिन पहले वडोदरा के बाहरी इलाके में एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। उस वक्त वह भी अपने दोस्तों के साथ बाहर गई थी।
Oct 10, 2024 | 05:39 AM IST

अंबानी, अदाणी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

भारत के शीर्ष उद्योगपतियों ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और परोपकारी बेटों में से एक बताया। अंबानी के अलावा अरबपति गौतम अदाणी और ऑटो क्षेत्र के दिग्गज आनंद महिंद्रा ने भी टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रतन टाटा 86 वर्ष के थे। अंबानी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ी क्षति है।’’
Oct 10, 2024 | 05:39 AM IST

झारखंड : मुख्यमंत्री सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। सोरेन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।”
Oct 10, 2024 | 05:38 AM IST

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक जताया

टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, ‘‘हम - उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’
Oct 10, 2024 | 05:38 AM IST

प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर और बंगाल सरकार के बीच बातचीत रही बेनतीजा

आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर, जिनके नौ प्रतिनिधि 100 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर बैठे हैं, ने पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार रात को हुई वार्ता को "अब तक की सबसे निराशाजनक वार्ता" करार दिया।
Oct 10, 2024 | 05:37 AM IST

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का हुआ निधन

देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इससे पहले उनकी तबीयत खराब होने पर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और बुधवार रात उनका निधन हो गया है।