लाइव अपडेट्स

11 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत, JPNIC जाने पर अड़े अखिलेश, घर के बाहर पुलिस की तैनाती

हिंदी न्यूज़, 11 अक्टूबर 2024 मुख्य समाचार: आज की ताजा खबर लाइव, 11 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम का दौरा करेंगे। तूफान ‘मिल्टन’ अमेरिका के फ्लोरिडा में तबाही मचाने और तेज हवाओं एवं बारिश के साथ क्षेत्र के शहरों को तबाह करने के बाद, बृहस्पतिवार को अटलांटिक महासागर में प्रवेश कर गया। तूफान के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। तूफान (हरीकेन) मिल्टन बुधवार रात टैम्पा से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण स्थित सिएस्टा तट पर श्रेणी-तीन के तूफान के रूप में टकराया था। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 34 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे सिक्किम का दौरा मध्य बेरूत में इजराइली हमलों में 18 लोगों की मौत, 92 अन्य घायल

11 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत, JPNIC जाने पर अड़े अखिलेश, घर के बाहर पुलिस की तैनाती
हिंदी न्यूज़, 11 अक्टूबर 2024 मुख्य समाचार: आज की ताजा खबर लाइव, 11 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक कोयला खदान में बड़ा हमला हुआ है। हथियारबंद लोगों ने कोयला खदान में रॉकेट और ग्रेनेड से हमला किया है। जानकारी के अनुसार इस हमले में अभी तक 20 लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार तड़के बलूचिस्तान के डुकी इलाके की है। यहां स्थित जुनैद कोयला कंपनी की खदानों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम का दौरा करेंगे। तूफान ‘मिल्टन’ अमेरिका के फ्लोरिडा में तबाही मचाने और तेज हवाओं एवं बारिश के साथ क्षेत्र के शहरों को तबाह करने के बाद, बृहस्पतिवार को अटलांटिक महासागर में प्रवेश कर गया। तूफान के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। तूफान (हरीकेन) मिल्टन बुधवार रात टैम्पा से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण स्थित सिएस्टा तट पर श्रेणी-तीन के तूफान के रूप में टकराया था। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 34 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

  • तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे सिक्किम का दौरा

  • मध्य बेरूत में इजराइली हमलों में 18 लोगों की मौत, 92 अन्य घायल
Oct 11, 2024 | 09:35 AM IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक कोयला खदान में बड़ा हमला हुआ है। हथियारबंद लोगों ने कोयला खदान में रॉकेट और ग्रेनेड से हमला किया है। जानकारी के अनुसार इस हमले में अभी तक 20 लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार तड़के बलूचिस्तान के डुकी इलाके की है। यहां स्थित जुनैद कोयला कंपनी की खदानों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
Oct 11, 2024 | 08:14 AM IST

डॉक्टरों की हड़ताल पर IMA ने CM ममता को लिखा पत्र

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने जूनियर डॉक्टरों की चल रही भूख हड़ताल के बारे में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि बंगाल के युवा डॉक्टरों को आमरण अनशन करते हुए लगभग एक हफ्ता हो गया है। एसोसिएशन उनकी जायज मांगों का समर्थन करता है। वे आपके तत्काल ध्यान के हकदार हैं। पश्चिम बंगाल सरकार सभी मांगों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है।
Oct 11, 2024 | 07:27 AM IST

JPNIC जाने पर अड़े अखिलेश, घर के बाहर पुलिस की तैनाती

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी के प्रस्तावित दौरे को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अखिलेश यादव के आवास के बाहर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आज अखिलेश यादव गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी का दौरा करेंगे। हालांकि, उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली है, जिस वजह से उनके घर के बार पुलिस की तैनाती की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Oct 11, 2024 | 06:00 AM IST

रतन टाटा का निधन मानव जाति के लिए एक बड़ी क्षति: बीजेडी

ओडिशा: बीजेडी के वरिष्ठ नेता और विधायक अरुण कुमार साहू ने कहा कि रतन टाटा का निधन देश के साथ-साथ मानव जाति के लिए एक बड़ी क्षति है क्योंकि वह उस क्षेत्र में रहे हैं जहां की अर्थव्यवस्था में बहुत योगदान है. देश और हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है. वह न केवल एक उद्योगपति थे बल्कि एक महान प्रभावशाली व्यक्ति थे।
Oct 11, 2024 | 05:59 AM IST

जोधपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह चलाने और लोगों को ठगने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

जोधपुर जिले में फलोदी के केशव नगर में पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी गेमिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वहां मिली डायरी से एक करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का पता चला है। पुलिस अधीक्षक (फलोदी) पूजा अवाना ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग मलार रोड पर एक बंद मकान से ‘लोटस’ गेमिंग ऐप के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं जिसके बाद नौ अक्टूबर की रात छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया जो उत्तर प्रदेश या बिहार के रहने वाले हैं।
Oct 11, 2024 | 05:58 AM IST

मणिपुर में जातीय संकट का हल करने के लिए केंद्र ने महत्वपूर्ण बैठक की: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में जारी जातीय संकट का समाधान करने के लिए केंद्र ने एक महत्वपूर्ण बैठक की है। हालांकि, उन्होंने बैठकों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। सिंह ने कहा कि बातचीत शुरू करने और संबंधित समूहों के बीच गलतफहमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और सामूहिक प्रयासों से धीरे-धीरे शांति लौट आई है।
पिछले साल मई से मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
Oct 11, 2024 | 05:58 AM IST

कोलकाता: अनशन कर रहे चिकित्सक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों में से एक की हालत बिगड़ने के बाद उसे बृहस्पतिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी। चिकित्सक की पहचान अनिकेत महतो के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों में से एक हैं। वरिष्ठ चिकित्सक सुवर्ण गोस्वामी ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘अनिकेत महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आरजी कर अस्पताल ले जाया गया है।’’
Oct 11, 2024 | 05:57 AM IST

मध्य बेरूत में इजराइली हमलों में 18 लोगों की मौत, 92 अन्य घायल

मध्य बेरूत के दो अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार शाम इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों से एक आवासीय इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक अन्य इमारत पूरी तरह ढह गई। लेबनान की राजधानी में हुए इन हवाई हमलों पर इजराइली सेना ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल ने लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्ला के खिलाफ अपने हमलों का दायरा बढ़ा दिया है और वहां जमीनी हमला शुरू कर दिया है।
Oct 11, 2024 | 05:57 AM IST

तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही; पांच लोगों की मौत

तूफान ‘मिल्टन’ अमेरिका के फ्लोरिडा में तबाही मचाने और तेज हवाओं एवं बारिश के साथ क्षेत्र के शहरों को तबाह करने के बाद, बृहस्पतिवार को अटलांटिक महासागर में प्रवेश कर गया। तूफान के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। तूफान (हरीकेन) मिल्टन बुधवार रात टैम्पा से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण स्थित सिएस्टा तट पर श्रेणी-तीन के तूफान के रूप में टकराया था। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 34 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
Oct 11, 2024 | 05:56 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे सिक्किम का दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम का दौरा करेंगे।