लाइव अपडेट्स

आज की ताजा खबर, 21 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 7 को मौत के घाट उतारा, हरियाणा में CM सैनी सरकार ने किया विभागों का बंटवारा

आज की ताजा खबर लाइव, 21 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों ने टारगेट किलिंग में 7 लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में एक स्थानीय डॉक्टर समेत 6 टनल मजदूर शामिल हैं। इस आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उधर, हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त जैसे विभाग अपने पास रखे हैं। अनिल विज को ऊर्जा और परिवजहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 99 नामों की घोषणा की है। नागपुर साउथ वेस्ट से देवेंद्र फडणवीस चुनाव लड़ेंगे। वहीं, इजराइल ने हिजबुल्ला पर हमलों के नए चरण का ऐलान किया है। आतंकी संगठन की कमर तोड़ने के लिए अब इजराइल लेबनान के बेरूत में नए हमले करने जा रहा है।

आज की ताजा खबर
आज की ताजा खबर लाइव, 21 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार:
  • जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों ने 7 लोगों को मौत के घाट उतारा।
  • हरियाणा में विभागों को बंटवारा, CM सैनी ने अपने पास रखे गृह और वित्त विभाग।
  • न्यूजीलैंड ने द. अफ्रीका को हराकर पहला टी-20 विश्वकप खिताब जीता।
  • गांदरबल हमले में शामिल आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा: अमित शाह
Oct 21, 2024 | 12:09 PM IST

करण जौहर की कंपनी में निवेश केरंगे अदार पूनावाला

टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला की अगुवाई वाली सेरेन प्रोडक्शंस ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक एंटरटेनमेंट में 1,000 करोड़ रुपये में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की सोमवार को घोषणा की।
Oct 21, 2024 | 11:23 AM IST

पन्नू ने दी प्लेन उड़ाने की धमकी

लिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को प्लेन उड़ाने की धमकी दी है। पन्नू ने एक वीडियो संदेश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से कहा है कि वे 1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया में उड़ान न भरें। उसने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एयर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है।
Oct 21, 2024 | 11:05 AM IST

आज शाम तक तय हो जाएगा सीट बंटवारा - संजय राउत

Oct 21, 2024 | 10:59 AM IST

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को धुंध की एक परत छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इस मौसम में पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 रहा, जबकि आनंद विहार सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां एक्यूआई 361 रहा।
Oct 21, 2024 | 10:37 AM IST

पाक संसद में मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल को सीमित करने वाला विधेयक पारित

पाकिस्तान की ‘नेशनल असेंबली’ ने रविवार रात भर चली बहस के बाद सोमवार को विवादास्पद 26वें संविधान संशोधन विधेयक को पारित कर दिया। विधेयक में मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल तीन वर्ष तक सीमित करने का प्रावधान है। पाकिस्तान की मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली। डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, 336 सदस्यों वाली ‘नेशनल असेंबली’ में मतदान के दौरान 225 सदस्यों ने विधेयक का समर्थन किया। संशोधन पारित करने के लिए सरकार को 224 मतों की आवश्यकता थी।
Oct 21, 2024 | 09:37 AM IST

रोहिणी ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम से मांगी जस्टिस लीग इंडिया की जानकारी

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि टेलीग्राम मैसेंजर को पत्र लिखकर टेलीग्राम चैनल 'जस्टिस लीग इंडिया' के बारे में जानकारी मांगी गई है। प्रशांत विहार, रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर कल हुए धमाके के बाद चैनल पर धमाके की सीसीटीवी फुटेज के साथ घटना पर एक पोस्ट शेयर की गई थी। पुलिस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी मांग रही है। टेलीग्राम ने अभी तक दिल्ली पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया है। जांच जारी है, धमाके के सिलसिले में अभी तक किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Oct 21, 2024 | 09:36 AM IST

रिम्स परिसर के हॉस्टल से गिरकर जूनियर डॉक्टर की मौत

झारखंड के रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) परिसर में एक जूनियर डॉक्टर की अपनी महिला मित्र के साथ हॉस्टल नंबर 4 की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही सब कुछ पता चलेगा।
Oct 21, 2024 | 09:32 AM IST

गगनगीर आतंकी हमले में शेख सज्जाद गुल मास्टरमाइंड

जम्मू-कश्मीर के गगनगीर आतंकी हमले में द रजिस्टेंस फ्रंट का हाथ सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमले का मास्टरमाइंड शेख सज्जाद गुल है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने आतंकियों की तलाश का काम तेज कर दिया है। कल रात की घटना के बाद मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में गगनगीर जंगलों के आसपास सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।
Oct 21, 2024 | 08:44 AM IST

आंध्र प्रदेश में दो से ज्यादा बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

आंध्र प्रदेश सरकार नया कानून लाने जा रही है। इसके तहत केवल उन लोगों को स्थानीय चुनाव लड़ने का अधिकार होगा, जो दो या दो ये अधिक बच्चे पैदा करेंगे। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दक्षिण भारतीय परिवारों से जनसंख्या दर बढ़ाने की अपील की है।
Oct 21, 2024 | 08:15 AM IST

पुणे के मंडई मेट्रो स्टेशन पर आग लगी

पुणे मंडई मेट्रो स्टेशन के भूतल पर रविवार आधी रात को आग लग गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अनुसार, ‘वेल्डिंग’ के काम के दौरान आग लगने की ये घटना हुई।
Oct 21, 2024 | 08:14 AM IST

बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित

कर्नाटक में बारिश के कारण जिला कलेक्टर ने आज 21 अक्टूबर को बेंगलुरु शहर में आंगनवाड़ियों और स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा करते हुए एक आदेश जारी किया है।
Oct 21, 2024 | 07:12 AM IST

दिल्ली में फिर छाई धुंध की चादर

Oct 21, 2024 | 06:33 AM IST

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले पर अमित शाह ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले पर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा है कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सुरक्षा बलों की कठोरतम कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बता दें, गांदरबल में रविवार को एक बार फिर टारगेट किलिंग का मामला सामने आया। जब आतंकियों ने टनल मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एक डॉक्टर के अलावा 6 श्रमिकों की मौत हो गई।
Oct 21, 2024 | 05:34 AM IST

न्यूजीलैंड ने जीता महिला टी20 विश्वकप

मिलिया केर और रोजमेरी मैयर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपना पहला खिताब जीता।
Oct 21, 2024 | 05:32 AM IST

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों की नजर अब मुझ पर : जीशान सिद्दिकी

राकांपा नेता बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को कहा कि उनके पिता के हत्यारों ने ‘उन पर नज़र गड़ा दी’ लेकिन उन्हें डराया नहीं जा सकता। बाबा सिद्दिकी की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
Oct 21, 2024 | 05:31 AM IST

पाकिस्तान में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस अधिकारी की हत्या की

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकवाद निरोधक विभाग के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक शेर अली की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह बन्नू जिले में एक मस्जिद से नमाज अदा करके बाहर निकल रहे थे।
Oct 21, 2024 | 05:29 AM IST

हरियाणा में विभागों का हुआ बंटवारा


हरियाणा में नायब सिंह सैनी वाली सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गृह और वित्त विभाग अपने पास रखे, जबकि अनिल विज को ऊर्जा और परिवहन विभाग मिले हैं। इसके अलावा आरती राव को स्वास्थ्य, राव नरबीर को उद्योग एवं पर्यावरण, अरविंद शर्मा को जेल, श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है।
Oct 21, 2024 | 05:27 AM IST

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों ने की 7 की हत्या



जम्म-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों ने एक बार बिर मजदूरों को निशाना बनाया है। यहां आतंकियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक डॉक्टर समेत 7 लोगों की जान चली गई।