Live Updates

LIVE आज की ताजा खबर 23 सितंबर 2024: पीएम मोदी ने अमेरिका में किया भारतीयों को संबोधित...दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

आज की ताजा खबर 23 सितंबर 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के बीच कहा कि भारत अपना प्रभुत्व नहीं चाहता बल्कि विश्व की समृद्धि में भूमिका निभाना चाहता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक शांति प्रक्रिया को गति देने में भारत की भूमिका अहम होगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी और कहा कि वह भारत-श्रीलंका के बीच बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। उधर, कांग्रेस ने श्रीनिवास बी.वी. के स्थान पर उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। चिब, गुलाम नबी आजाद के बाद पार्टी के प्रमुख संगठन का नेतृत्व करने वाले जम्मू कश्मीर के दूसरे नेता बन गए हैं। जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें।

LIVE आज की ताजा खबर 23 सितंबर  2024:  पीएम मोदी ने अमेरिका में किया भारतीयों को संबोधित...दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

LIVE आज की ताजा खबर 23 सितंबर 2024: पीएम मोदी ने अमेरिका में किया भारतीयों को संबोधित...दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

आज की ताजा खबर 23 सितंबर 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें LIVE:

  • वैश्विक शांति प्रक्रिया को गति देने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: मोदी
  • प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी
  • कांग्रेस ने उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया

Sep 23, 2024 | 08:44 AM IST

सुलतानपुर डकैती का एक और आरोपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पिछले माह एक सर्राफा कारोबारी की दुकान में हुई डकैती के मामले का एक और आरोपी सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ उन्नाव में हुई मुठभेड़ मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त अमेठी के जनापुर गांव के रहने वाले अनुज प्रताप सिंह के रूप में की गई है। इसके पहले, पांच सितंबर को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में सुलतानपुर में आरोपी मंगेश यादव मारा गया था जिसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया है।
Sep 23, 2024 | 07:58 AM IST

पीएम मोदी ने अमेरिका में की फिलीस्तीन के राष्ट्रपति से मुलाकात

Sep 23, 2024 | 07:24 AM IST

पंजाब के बठिंडा में कल बठिंडा-दिल्ली रेलवे ट्रैक से लोहे की छड़ें बरामद की गईं। मौके से 9 लोहे की छड़ें बरामद की गई हैं। जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

Sep 23, 2024 | 07:09 AM IST

ओडिशा: आर्मी अफसर, मंगेतर उत्पीड़न केस में सीएम माझी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Odisha Assault Case: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस स्टेशन में एक सेना अधिकारी और उसकी मंगेतर के यौन और शारीरिक उत्पीड़न मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। 14 सितंबर को आर्मी अफसर और उनकी मंगेतर से भुवनेश्वर में घर लौटते समय बदमाशों ने दुर्व्यवहार किया था जिसकी शिकायत दर्ज कराने दोनों थाने पहुंचे थे, लेकिन यहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और शारीरिक उत्पीड़न किया। मामला तूल पकड़ने के बाद सरकार ने पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और अब न्यायिक जांच के भी आदेश दिए हैं।
Sep 23, 2024 | 06:46 AM IST

पंजाब में अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 17 लोग गिरफ्तार

पंजाब में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 हथियार, 66 कारतूस और 1.10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। उन्होंने कहा, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो सप्ताह के अभियान के बाद एक अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया और 18 हथियार, 66 कारतूस एवं 1.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा, वे पंजाब के जिलों में कई जघन्य अपराधों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वे पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे।
Sep 23, 2024 | 05:56 AM IST

उत्तराखंड में बालक सहित तीन नदी के तेज बहाव में बहे

उत्तराखंड में रविवार को दो अलग घटनाओं में एक बच्चे सहित तीन व्यक्ति नदी में बह गए। बहने वालों में दिल्ली के दो युवक शामिल हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश के निकट शिवपुरी में दो युवक गंगा नदी में नहाते समय उसके तेज बहाव में बह गए । पुलिस ने यहां बताया कि सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश के लिए नदी में खोजबीन अभियान शुरू किया लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के ओखला निवासी आकाश और संदीप (दोनों की उम्र 23 वर्ष) अपने तीन अन्य मित्रों सचिन, राजीव चौधरी और महेश के साथ शनिवार देर रात्रि करीब दो बजे शिवपुरी के एक होटल पहुंचे थे।
Sep 23, 2024 | 05:55 AM IST

मांझी ने नवादा में 34 घरों में आगजनी मामले की सीबीआई जांच की मांग की

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के नवादा जिले में लोगों के एक समूह द्वारा 34 घरों में आगजनी की घटना के चार दिन बाद, रविवार को इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
केंद्रीय मंत्री और राजग के सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक मांझी ने रविवार को नवादा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके का दौरा किया, जहां बुधवार शाम करीब 7.15 बजे लोगों के एक समूह ने 34 घरों में आग लगा दी थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 15 गिरफ्तार आरोपियों सहित 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री ने नवादा के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी मुलाकात की और पीड़ितों के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की।
Sep 23, 2024 | 05:55 AM IST

कांग्रेस ने उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया

कांग्रेस ने रविवार को श्रीनिवास बी.वी. के स्थान पर उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। चिब, गुलाम नबी आजाद के बाद पार्टी के प्रमुख संगठन का नेतृत्व करने वाले जम्मू कश्मीर के दूसरे नेता बन गए हैं। यह नियुक्ति जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच हुई है। श्रीनिवास बी. वी. गत पांच साल से अधिक समय तक आईवाईसी के अध्यक्ष रहे। उनका कार्यकाल आईवाईसी के लिए चर्चाओं से भरा रहा । कोविड महामारी के दौरान उनके राहत कार्य मीडिया में चर्चा के प्रमुख विषय थे।
चिब अब तक आईवाईसी के महासचिव पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Sep 23, 2024 | 05:55 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी और कहा कि वह भारत-श्रीलंका के बीच बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। मार्क्सवादी नेता दिसानायके को श्रीलंका के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया है। मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी के व्यापक मोर्चे नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता 56 वर्षीय दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समागी जन बालवेगया (एसजेबी) के साजिथ प्रेमदासा को हराया।
Sep 23, 2024 | 05:55 AM IST

वैश्विक शांति प्रक्रिया को गति देने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अपना प्रभुत्व नहीं चाहता बल्कि विश्व की समृद्धि में भूमिका निभाना चाहता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक शांति प्रक्रिया को गति देने में भारत की भूमिका अहम होगी। न्यूयॉर्क में हजारों भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज भारत की विदेश नीति सभी के साथ समान दूरी की नहीं बल्कि समान निकटता बनाए रखने की है। अपनी टिप्पणी यह युद्ध का समय नहीं है का उल्लेख करते हुए मोदी ने प्रवासी समुदाय से कहा कि जंग की गंभीरता को सभी मित्र समझते हैं। कोविड-19 संकट के दौरान 150 से अधिक देशों को भारत द्वारा प्रदान की गई सहायता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जब भी दुनिया में कोई आपदा आई है, भारत सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले के रूप में आगे आया है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं भूकंप आता है या गृह युद्ध होता है तो भारत सबसे पहले वहां पहुंचता है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited