लाइव अपडेट्स

3 फरवरी 2024 ताजा खबर: केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ED; आडवाणी से मिलने पहुंचे मुरली मनोहर जोशी

ताजा खबर (Taja Khabar), हिंदी न्यूज़ 3 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें Updates: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 3 फरवरी (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

3 फरवरी 2024 ताजा खबर: केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ED; आडवाणी से मिलने पहुंचे मुरली मनोहर जोशी
ताजा खबर (Taza Khabar): बीजेपी के वयोवृद्ध नेता राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया (PM Modi Announced Bharat Ratna to Lal Krishna Advani) गया है। पीएम मोदी ने आज ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई भी दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिया है। एक अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 3 फरवरी (शनिवार) आज की ताजा खबर और प्रमुख समाचार, हिंदी न्यूज़ लाइव ।
Feb 3, 2024 | 08:55 PM IST

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में घर से मिली 3 लाश

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में घर से 3 लोगों की लाश मिली है। मृतक की पहचान सोनू और अमित के तौर पर हुई है जो दोनों भाई है, तीसरा एक इनका नौकर बताया जा रहा है।
Feb 3, 2024 | 07:55 PM IST

भारत सरकार में सचिव स्तर के तबादले

अपूर्व चंद्रा केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव बने
आरके गोयल बॉर्डर मैनेजमेंट के सचिव बने
नितिन चंद्रा पूर्व सैनिक कल्याण के सचिव बने
अनिल मलिक महिला कल्याण और बाल विकास के केन्द्रीय सचिव बने
सुमिता डवारा श्रम मंत्रालय में केन्द्रीय सचिव बनेंगी
आशीष भूटानी नए केन्द्रीय सहकारिता सचिव बने
संजय जाजू एमआईबी के सचिव बनाए गए
Feb 3, 2024 | 07:54 PM IST

आडवाणी से मिलने पहुंचे मुरली मनोहर जोशी

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
Feb 3, 2024 | 07:42 PM IST

केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ईडी

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ समन पेश किए जाने के बावजूद पेश नहीं होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
Feb 3, 2024 | 06:54 PM IST

पूनम पांडे पर दर्ज हो FIR

मशहूर मॉडल व अदाकारा पूनम पांडे अपनी मौत का झूठा दावा करने के बाद मुसीबत में घिरती दिखाई दे रही हैं। अब पूनम पांडे के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग हो रही है। शनिवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इसको लेकर पुलिस को पत्र भी लिखा है। ऐसोसिएशन के तरफ से विक्रोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
Feb 3, 2024 | 06:07 PM IST

इमरान खान-बुशरा बीबी को 7-7 साल की सजा

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान, बुशरा बीबी को ‘गैर-इस्लामिक निकाह’ मामले में सात-सात साल कैद की सजा सुनाई गई है।
Feb 3, 2024 | 05:11 PM IST

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता गिरफ्तार

गुजरात साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता अमित नायक को गिरफ्तार कर लिया। उन पर की एक दीवार पर लिखे भाजपा के नारे को विकृत करते हुए वीडियो बनाकर उसका प्रसार करने का आरोप है।यह घटना तब सामने आई जब भाजपा के शाहपुर के अभियान और संचार संयोजक अभय शाह की नजर 29 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नायक के वीडियो पर पड़ी।फुटेज में नायक को भाजपा की दीवार पर लिखे नारे 'फिर एक बार मोदी सरकार' पर पेंटिंग करते हुए दिखाया गया है।
Feb 3, 2024 | 04:06 PM IST

केजरीवाल के घर से निकली पुलिस

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देने के बाद अरविंद केजरीवाल के घर से निकल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने तीन दिन के अंदर केजरीवाल को नोटिस का जवाब देने को कहा है।
Feb 3, 2024 | 03:41 PM IST

भाजपा में जाने की बात अफवाह

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के सवाल को अफवाह करार दिया और कहा कि राजनेता स्वतंत्र हैं और किसी भी संगठन से जुड़े रहने के लिए बाध्य नहीं हैं।
Feb 3, 2024 | 03:09 PM IST

झारखंड: फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेंगे हेमंत सोरेन

पीएमएलए कोर्ट रांची ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में भाग लेने की अनुमति दे दी है। बता दें, उन्हें 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
Feb 3, 2024 | 03:06 PM IST

पंजाब के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।
Feb 3, 2024 | 02:05 PM IST

जीतनराम मांझी के बेटे को बिहार सरकार में कौन सा विभाग मिला

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि पथ निर्माण के साथ-साथ कई विभाग मिले। संतोष सुमन को अनुसूचित जाति और जन जाति विभाग मिला।
Feb 3, 2024 | 02:03 PM IST

नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभाग का बंटवारा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय समेत कई विभाग।
Feb 3, 2024 | 01:57 PM IST

नीतीश ने गृह विभाग अपने पास रखा, भाजपा को दिया वित्त विभाग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिया है। एक अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है। भाजपा ने जब भी जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ सत्ता साझा की है तो उसे हमेशा वित्त विभाग मिला है। इसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि तथा सड़क निर्माण का अहम प्रभार सौंपा गया है।
Feb 3, 2024 | 01:00 PM IST

आज की ताजा खबर: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान

बीजेपी के वयोवृद्ध नेता राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया (PM Modi Announced Bharat Ratna to Lal Krishna Advani) गया है। पीएम मोदी ने आज ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई भी दी। पीएम मोदी ने काह कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी। पढ़ें Bharat Ratna Award to LK Advani
Feb 3, 2024 | 01:01 PM IST

दिल्ली पुलिस का दल नोटिस देने एक बार फिर पहुंचा केजरीवाल के आवास

दिल्ली पुलिस का एक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास किए जाने संबंधी आरोपों की जांच के सिलसिले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने के लिए शनिवार सुबह उनके आधिकारिक आवास पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व वाला दल उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचा। अपराध शाखा की टीम शुक्रवार शाम को भी केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची थी। सूत्रों ने कहा कि उन्हें कल शाम को नोटिस नहीं दिया जा सका क्योंकि केजरीवाल के आवास पर अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया था और आतिशी भी आवास पर मौजूद नहीं थीं।
Feb 3, 2024 | 10:26 AM IST

आर्मी कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ की ठगी

सेना से बर्खास्त 34 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला से करीब 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ओडिशा के गंजाम जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने महिला को नौकरी का झांसा देकर उससे ठगी की। उन्होंने बताया कि धाराकोट ब्लॉक के नंदीघर निवासी संतोष कुमार सेठी को पिछले साल धोखाधड़ी के दो मामलों में गिरफ्तार किए जाने के बाद सेना से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जमानत पर बाहर आने के बाद, उसने महिला से अपने सेना में होने का झूठ बोलकर उससे दोस्ती की और उसे सेना के एक कॉलेज में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 1.25 लाख रुपये ले लिए। पुलिस अधीक्षक (बरहामपुर) सरवना विवेक एम ने बताया कि आरोपी युवक ने न तो महिला को नौकरी दिलायी और न ही पैसे लौटाए, जिसके बाद महिला ने गोपालपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद जांच शुरू की गई और सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि उसने कई और लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी की है।
Feb 3, 2024 | 01:05 PM IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी देवघर में बैद्यनाथ धाम में करेंगे दर्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन शनिवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा ने शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले के रास्ते राज्य में प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा शनिवार सुबह गोड्डा जिले के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गांधी भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर में अपराह्न करीब ढाई बजे पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह जिले में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा धनबाद रवाना होगी जहां यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता एवं समर्थन रात में रुकेंगे। सिन्हा ने बतया कि धनबाद में टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्राम की योजना बनाई गई है। झारखंड में यात्रा दो चरणों में होगी और इस दौरान आठ दिन के दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। Rahul Gandhi's Yatra Cost Full Details Here
Feb 3, 2024 | 10:21 AM IST

भाजपा ने नौकरी की अधिसूचना जारी न करने पर कांग्रेस सरकार की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी. किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किए वादे के मुताबिक एक फरवरी को समूह-1 अधिकारियों की भर्ती की अधिसूचना जारी न करके एक बार फिर लोगों को धोखा देने का अपना असली रंग दिखा दिया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया था कि एक फरवरी को समूह-1 अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक फरवरी के बाद भी ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी। रेड्डी ने कहा, 'कांग्रेस का वादे करने के बाद लोगों को धोखा देने का इतिहास है। कांग्रेस ने एक बार फिर अपना असली रंग दिखा दिया है। उसने तेलंगाना के युवाओं को धोखा दिया है। अन्य वादों को लागू करने से रणनीतिक रूप से बचने की कोशिश की जा रही है।'
Feb 3, 2024 | 10:20 AM IST

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिए हाई लेवल इन्वेस्टिगेशन के आदेश

उल्हासनगर गोलीकांड को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी दी है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता को महाराष्ट्र में पुलिस थाने के अंदर गोली मारकर घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक को गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात हुई गोलीबारी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का एक स्थानीय नेता घायल हो गया।
Feb 3, 2024 | 10:15 AM IST

क्राइम ब्रांच की रडार पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और मंत्री आतिशी

सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। जांच-पड़ताल के लिए क्राइम ब्रांच दोनों को कभी भी नोटिस देने आ सकती है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप के बाद बीजेपी नेताओं की मांग पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। पढ़ें पूरी खबर
Feb 3, 2024 | 09:49 AM IST

उत्तर कोरिया ने किया बड़े हथियारों से लैस क्रूज मिसाइलों का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने नए प्रकार की विमान रोधी मिसाइल के साथ ही ऐसी क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है जो नए ‘‘बड़े’’ हथियारों से लैस है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में शनिवार को यह रिपोर्ट तब आयी है जब एक दिन पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उसने उत्तर कोरिया द्वारा पश्चिमी तट पर समुद्र में कई क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का पता लगाया है। यह 2024 में इस तरह के हथियारों का देश का चौथे चरण का परीक्षण है। उत्तर कोरिया के परीक्षण की तस्वीरों से पता चलता है कि कम ऊंचाई पर उड़ने वाली क्रूज मिसाइल ने समुद्र तट पर बने एक लक्ष्य को भेदा और एक अन्य मिसाइल को जमीन से छोड़े जाने के बाद हवा में उड़ते हुए देखा गया। क्रूज मिसाइलों के बड़े हथियारों से लैस होने की घोषणा करते हुए उत्तर कोरिया इस बात पर जोर देने का प्रयास कर सकता है कि ये मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस हैं। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने यह नहीं बताया कि कितनी मिसाइलों का परीक्षण किया गया और न ही उनके प्रदर्शन का विवरण दिया। एजेंसी ने बताया कि ये परीक्षण सैन्य विकास के लिए ‘सामान्य गतिविधियां’ हैं और इससे पड़ोसी देशों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है।
Feb 3, 2024 | 09:47 AM IST

शिवसेना नेता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी दी है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता को महाराष्ट्र में पुलिस थाने के अंदर गोली मारकर घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक को गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात हुई गोलीबारी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का एक स्थानीय नेता घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई इस घटना में एक प्रतिद्वंद्वी राजनेता शामिल था।
Feb 3, 2024 | 09:18 AM IST

पर्वतीय क्षेत्रों में होगी भारी बर्फबारी और बारिश, जानें मौसम का हाल

शीतलहर के बीच कभी धूप, कभी बारिश तो कभी बर्फबारी... देशभर में मौसम का तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में जहां मौसम करवट लेता दिख रहा है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक ने अहम जानकारी साझा की है। पढ़ें पूरी खबर
Feb 3, 2024 | 08:41 AM IST

उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर जयराम रमेश ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

Feb 3, 2024 | 07:46 AM IST

टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, भेंट किया अपना रैकेट

पिछले हफ्ते आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष युगल खिताब जीतने वाले भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें वह रैकेट भेंट किया, जिससे टेनिस खिलाड़ी ने ग्रैंड स्लैम जीता था। बोपन्ना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मुझे आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। यह प्रतिदान बहुत विनम्र है और उस रैकेट को पेश करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसके कारण मैं विश्व नंबर एक और आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम चैंपियन बना।' उन्होंने कहा, 'आपके (प्रधानमंत्री मोदी की) अनुग्रह ने मुझे प्रेरित और प्रोत्साहित किया है।' बोपन्ना की पोस्ट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, 'रोहन, आपसे मिलकर खुशी हुई। आपकी उपलब्धि भारत को गौरवान्वित करती है और आपका समर्पण कई लोगों को प्रेरित करता है। आपके आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
Feb 3, 2024 | 08:21 AM IST

3 फरवरी 2024 आज की ताजा खबर: कुछ कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का विकल्प देने के लिए जीआर जारी

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को एक जीआर जारी किया जिसमें एक नवंबर 2005 के बाद सेवा में शामिल हुए सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस)का लाभ उठाने के लिए छह महीने के भीतर आवेदन करने को कहा गया है। सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के मुताबिक जिन पदों के लिए विज्ञापन एक नवंबर, 2005 से पहले जारी किए गए थे, लेकिन चयन बाद में हुआ वे कर्मचारी ओपीएस के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले महीने ऐसे कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन योजना के बजाय पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) चुनने का विकल्प देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। सरकार की ओर से जारी किए गए जीआर में कहा गया है कि जो कर्मचारी आज से छह महीने के भीतर आवेदन नहीं करेंगे उन्हें एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजना) के तहत लाभ मिलेगा।
Feb 3, 2024 | 07:32 AM IST

हिमाचल प्रदेश की परफ्यूम फैक्ट्री में आग के बाद अब कैसी है स्थिति

Feb 3, 2024 | 07:02 AM IST

सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

सहारनपुर जिले के मंडी थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि पुलिस ने पीर वाली गली इलाके से 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। जैन ने बताया कि एक फरवरी को मंडी थाना क्षेत्र के सम्राट विक्रम कालोनी निवासी नीरज शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर भगवान राम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि शर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जैन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अयोध्या में राम मन्दिर बनने के बाद से कुछ लोग उससे कह रहे थे कि भारत अब हिन्दू राष्ट्र बनेगा और एक वर्ग विशेष के लोगों को बाहर निकाल दिया जायेगा जिससे आक्रोशित होकर उसने उक्त टिप्पणी की। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Feb 3, 2024 | 08:21 AM IST

नोएडा आज की ताजा खबर: नोएडा के नाले में मिला शव, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन के नजदीक नाले से 38 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय विजय के तौर पर की गई है, जो उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का रहने वाला था और नोएडा के सलारपुर गांव में रहता था। पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए वह प्रकरण की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Feb 3, 2024 | 06:50 AM IST

जी20 की सफल अध्यक्षता से कितना पड़ा असर बाद? जयशंकर ने कही ये बात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि जी20 की सफल अध्यक्षता के बाद भारत दुनिया में एक ‘मित्र’ और ‘सहमति निर्माता’ के रूप में उभरा है। उन्होंने मौजूदा वक्त को देश के राजनयिक इतिहास में एक ‘उल्लेखनीय काल’ भी बताया। राष्ट्रीय राजधानी में एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए जयशंकर ने विशेष रूप से भारत द्वारा पिछले साल साल सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता और यूक्रेन संघर्ष को लेकर मतभेदों के बावजूद नेताओं की आम सहमति से नयी दिल्ली जी20 घोषणा पत्र को तैयार करने का उल्लेख किया। घोषणापत्र में यूक्रेन संघर्ष का वर्णन करने वाले हिस्से की शब्दावली पर उपजे मतभेदों को दूर करने के लिए चली व्यस्त वार्ताओं का परोक्ष संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, 'उस सहमति पर पहुंचने से पहले हमारे लिए अंतिम 48 घंटे विशेष रूप से रोमांचक थे।' जयशंकर ‘इंडिया एंड द फ्यूचर ऑफ जी20: शेपिंग पॉलिसीज फॉर ए बेटर वर्ल्ड’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज द्वारा आयोजित किया गया था। जयशंकर ने कहा, 'भारतीय परिप्रेक्ष्य में हमारे लिए जी20 आज की दुनिया में एक विश्वमित्र, एक मित्र, एक प्रकार का सर्वसम्मति निर्माता, एक सेतु निर्माता के रूप में उभरने की हमारी क्षमता का परीक्षण था।'
Feb 3, 2024 | 06:35 AM IST

3 फरवरी 2024 आज की ताजा खबर: ठाणे में एक पुलिस थाने में गोलीबारी, शिवसेना का नेता घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात हुई गोलीबारी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का एक स्थानीय नेता घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई इस घटना में एक प्रतिद्वंद्वी राजनेता शामिल था। सूत्रों ने बताया कि इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हो गए और उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
Feb 3, 2024 | 06:35 AM IST

3 फरवरी 2024 आज की ताजा खबर: तमिल फिल्मों के अभिनेता विजय ने बनाया अपना राजनीतिक दल

तमिलनाडु में फिल्मी दुनिया के कलाकारों के राजनीति में कदम रखने के प्रचलन का पालन करते हुए लोकप्रिय अभिनेता विजय ने भी राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा की है। अपनी 2017 की एक्शन फिल्म 'मर्सेल' में स्पष्ट रूप से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी)-विरोधी संवादों से भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई को परेशान करने वाले सुपरस्टार विजय ने शुक्रवार को अपने राजनीतिक दल के नाम का ऐलान किया, जिसका नाम है- ‘तमिझगा वेत्री कषगम’। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थालापति विजय ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में पंजीकरण हो गया है और उनकी पार्टी 2026 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेगी। विजय ने एक बयान में कहा कि राजनीति कोई पेशा नहीं, बल्कि ‘पवित्र जनसेवा’ है। ‘तमिझगा वेत्री कषगम’ का शाब्दिक अर्थक ‘तमिलनाडु विजय पार्टी’ है। विजय की इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दरअसल, कुछ समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अभिनेता राजनीति में कदम रख सकते हैं। तमिलनाडु में अतीत में कई लोग अभिनय की दुनिया से राजनीति में कदम रख चुके हैं, जिनमें सबसे प्रमुख एम.जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता हैं।
Feb 3, 2024 | 06:35 AM IST

3 फरवरी 2024 आज की ताजा खबर: कांग्रेस ने 2022-23 में 'भारत जोड़ो यात्रा' पर खर्च किये 71.80 करोड़ रुपये

कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन प्रतिदिन 49 लाख रुपये का खर्च आया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल नवीनतम वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से अधिक था। अंकेक्षण की इस अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जबकि 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव लड़ा। हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपये का चंदा मिला।
Feb 3, 2024 | 05:28 AM IST

हैदराबाद के लक्जरी रिसॉर्ट में ठहरे झारखंड के सत्तारूढ़ विधायक

झारखंड का सियासी नाटक शुक्रवार को हैदराबाद में उस वक्त स्थानांतरित हो गया, जब सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों को तेलंगाना की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित लियोनिया होटल में ठहराया गया। लियोनिया होटल एक विलासिताओं से भरपूर सुविधा केंद्र है और यह विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए एक प्रमुख स्थल है। होटल की वेबसाइट के मुताबिक, शमीरपेट में स्थित 'लियोनिया होलिस्टिक डेस्टिनेशन' में कई विशाल बैंक्वेट हॉल हैं। यहां बैठकों और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसमें सम्मेलन कक्ष, बैठकों के लिए कमरे और बाहरी स्थान शामिल हैं, जहां सम्मेलनों, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और अन्य प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जा सकता है। पुलिस ने रिसॉर्ट की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसमें प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि नियमित सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों को वहां तैनात किया गया है। इससे पहले झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक रांची से दो विमानों से यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद उन्हें लक्जरी बसों में रिसॉर्ट में ले जाया गया।
Feb 3, 2024 | 05:27 AM IST

यूसीसी का मसौदा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सौंपा गया

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसौदे से संबंधित 740 पन्ने के दस्तावेज सौंप दिए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि 'लंबे समय से लंबित क्षण आ गया है।' उन्होंने कहा कि छह फरवरी को विधानसभा में पेश करने से पहले मसौदे की जांच, अध्ययन और चर्चा की जाएगी। यूसीसी पर विधेयक पारित करने के लिए विधानसभा का चार-दिवसीय विशेष सत्र पहले ही 5-8 फरवरी तक बुलाया जा चुका है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पांच-सदस्यीय समिति की अध्यक्ष और उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने यूसीसी का चार खंडों में कुल 740 पन्नों का मसौदा मुख्यमंत्री धामी को सौंपा। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। इस दौरान न्यायमूर्ति देसाई (सेवानिवृत्त) के अलावा न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली (सेवानिवृत्त), सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और दून विश्वविद्यालय की उप कुलपति सुरेखा डंगवाल भी मौजूद रहीं।