लाइव अपडेट्स

आज की ताजा खबर 5 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल

आज की ताजा खबर 5 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है, इन 90 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला जैसें 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला राज्य की जनता करेगी, मतगणना आठ अक्टूबर को होगी वहीं उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 4 लोगों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है, बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान बरामदगी के लिए ले जाते समय चंदन वर्मा ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने पैर में गोली मार दी जिसमें चंदन घायल हुआ है, यूपी एसटीएफ ने 4 अक्टूबर को ही हत्यारोपी चंदन वर्मा को नोएडा से गिरफ्तार किया था वहीं जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई घुसपैठ के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुगलधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था, वहीं, इस दौरान सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई उधर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को इस माह के अंत तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा का निर्देश दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी वहीं बिहार में बाढ़ से अबतक 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। फिलहाल, बागमती, बूढ़ी गंडक, गंडक, गंगा और कमला बलान सहित अधिकांश नदियों का जलस्तर कम हो गया है। इधर, मुजफ्फरपुर के लोग राहत-कार्यों से नाखुश हैं। आज भी राज्य में बारिश का अलर्ट है, पढें आज की अहम और बड़ी खबरें-

आज की ताजा खबर 5 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल

आज की ताजा खबर 5 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल

आज की ताजा खबर 5 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है, इन 90 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला जैसें 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला राज्य की जनता करेगी, मतगणना आठ अक्टूबर को होगी वहीं उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 4 लोगों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है, बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान बरामदगी के लिए ले जाते समय चंदन वर्मा ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने पैर में गोली मार दी जिसमें चंदन घायल हुआ है, यूपी एसटीएफ ने 4 अक्टूबर को ही हत्यारोपी चंदन वर्मा को नोएडा से गिरफ्तार किया था वहीं जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई घुसपैठ के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुगलधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था, वहीं, इस दौरान सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई उधर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को इस माह के अंत तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा का निर्देश दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी, पढें आज की अहम और बड़ी खबरें-

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए हो रही है वोटिंग
  • अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल
  • इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
  • UP से 8 अक्टूबर को विदा होगा मानसून, बिहार में बाढ़ से 45 लाख लोग प्रभावित

Oct 5, 2024 | 08:48 AM IST

आज की ताजा खबर: चार धाम तीर्थयात्रियों के साथ धोखाधड़ी

उत्तराखंड में चार धाम तीर्थयात्रियों के साथ लाखों रुपये की हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के कार्यालय ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा कि 2023 और 2024 में रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उत्तरकाशी, देहरादून और चमोली समेत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी के 26 मामले दर्ज किए गए हैं।
Oct 5, 2024 | 08:48 AM IST

आज की ताजा खबर: आज महाराष्ट्र का दौरा करेंगे पीएम मोदी

: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर जाने वाले हैं, जहां वह शहर की पहली पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो लाइन, कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी मुंबई में अन्य विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और उनका भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं, इसके बाद आरे जेवीएलआर और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 3 का 12.69 किलोमीटर का हिस्सा आंशिक रूप से खोला जाएगा। मुंबई यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि कल महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास में विकास और विरासत का संगम दिखेगा।
Oct 5, 2024 | 07:55 AM IST

आज की ताजा खबर: यूपी में आज फिर बरसेंगे मेघ, चुभती गर्मी से मिलेगी राहत; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। मानसून की वापसी के बाद प्रदेश में फिर उमस भरी गर्मी की शुरुआत हुई। गर्मी से यूपी के लोगों का हाल बेहाल हो गया है। तापमान भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। आमतौर पर अक्टूबर महीने से मौसम में बदलाव होने लगते हैं। गुलाबी ठंड की शुरुआत होती है। सुबह शाम मौसम खुशनुमा बना रहता है। लेकिन ठंडक का एहसास तो दूर की बात यहां गर्मी बढ़ रही है। यूपी के अधिकतर हिस्सों में तेज धूप खिल रही है, लोग पसीने में तरबतर नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। इससे लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार है।
Oct 5, 2024 | 07:45 AM IST

आज की ताजा खबर: हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी, मैदान में 1027 उम्मीदवार

हरियाणा की 90 विधानसभाओं के लिए मतदान हो रहा है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है।मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।
Oct 5, 2024 | 07:43 AM IST

आज की ताजा खबर: इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, सीएम योगी का निर्देश

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को इस माह के अंत तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा का निर्देश दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी
Oct 5, 2024 | 07:19 AM IST

आज की ताजा खबर: अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 4 लोगों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है, बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान बरामदगी के लिए ले जाते समय चंदन वर्मा ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने पैर में गोली मार दी जिसमें चंदन घायल हुआ है, यूपी एसटीएफ ने 4 अक्टूबर को ही हत्यारोपी चंदन वर्मा को नोएडा से गिरफ्तार किया था।
Oct 5, 2024 | 05:58 AM IST

आज की ताजा खबर:: UP से 8 अक्टूबर को विदा होगा मानसून, बिहार में बाढ़ से अबतक 45 लाख लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश में अभी तीन दिन और मॉनसून रहने वाला है। 8 अगस्त तक यूपी को अलविदा बोलकर मॉनसून चला जाएगा। दिल्ली में मॉनसून की विदाई होते ही गर्मी और उमस ने जीना हराम कर रहा है। हालांकि, रात के दौरान मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। इधर, बिहार-राजस्थान में समेत कई राज्यों में हल्की बारिश का दौर जारी है।
Oct 5, 2024 | 05:57 AM IST

आज की ताजा खबर: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शनिवार को होगा। इन 90 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला जैसें 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला राज्य की जनता करेगी। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।
Oct 5, 2024 | 05:57 AM IST

आज की ताजा खबर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, मारे गए 30 माओवादी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। इन सातों के पास भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Oct 5, 2024 | 05:56 AM IST

आज की ताजा खबर: अब अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में किया एयर स्ट्राइक

इजराइल को निशाना बना रहे हूती विद्रोहियों पर अब अमेरिका और ब्रिटेन ने बमबारी की है। हूती विद्रोही पिछले कुछ सालों से लाल सागर में लगातार अमेरिका और उसके साथी देशों के जहाजों पर हमला बोलते रहे हैं, हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर भी हमला बोला था। जिसके बाद अब अमेरिका ने एक्शन लिया है।
Oct 5, 2024 | 05:55 AM IST

'कोटा के भीतर कोटा' वैध- SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर के खिलाफ रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने क्रीमी लेयर के खिलाफ दाखिल रिव्यू याचिका को खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।
Oct 5, 2024 | 05:55 AM IST

आज की ताजा खबर: इजराइल के हवाई हमलों से दहला बेरूत, हिजबुल्लाह का एक और कमांडर ढेर

इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों में रातभर कई चरणों में भीषण हवाई हमले किये तथा लेबनान एवं सीरिया के बीच के मुख्य सड़क संपर्क को काट दिया। इजराइली बमबारी के कारण लेबनान से भाग रहे हजारों लोग जिस सीमावर्ती स्थल से सीरिया में प्रवेश करते हैं वह इसी मार्ग पर स्थित है। रात भर हुए विस्फोटों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों को हिलाकर रख दिया। हवाई बमबारी के कारण रात में आकाश में धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखीं। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि लेबनान की राजधानी से कई किलोमीटर दूर तक की इमारतें हिल गईं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited