AAP कार्यकर्ता नहीं खेलेंगे रंगों की होली, केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट होने की अपील
Arvind Kejriwal News: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, क्रूर तानाशाह ने दिल्ली के प्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है। आज, उन्होंने लोकतंत्र को खत्म करने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं इस होली पर आप सभी से अपील करता हूं कि आइए क्रूरता और बुराई के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे साथ शामिल हों।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ता नहीं मनाएंगे होली
Arvind Kejriwal News: एक तरफ पूरा देश होली के रंगों में सराबोर है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने होली न खेलने का फैसला किया है। आप के नेताओं ने शराब घोटाले के आरोप में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यह ऐलान किया है। उन्होंने देशवासियों से क्रूरता और बुराई के खिलाफ इस लड़ाई में उनके साथ शामिल होने की अपील भी की।
सोमवार को दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि उन्होंने इस साल रंगों से नहीं खेलने और होली नहीं मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, होली सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्रूरता पर न्याय का प्रतीक है। आज आम आदमी पार्टी का हर नेता दिन-रात इस बुराई, क्रूरता और अन्याय से लड़ रहा है। उन्होंने कहा, आदमी पार्टी ने संकल्प लिया है कि हम रंगों से नहीं खेलेंगे, हम होली नहीं मनाएंगे।
क्रूरता के खिलाफ लड़ाई में हों शामिल
आतिशी ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा, क्रूर तानाशाह ने दिल्ली के प्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है। आज, उन्होंने लोकतंत्र को खत्म करने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं इस होली पर आप सभी से अपील करता हूं कि आइए क्रूरता और बुराई के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे साथ शामिल हों। यह सिर्फ आम आदमी पार्टी की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरी दिल्ली और देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
31 मार्च को महारैली करेगा इंडिया गठबंधन
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले एक प्रेसवार्ता की, जिसमें 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली का ऐलान किया गया। आतिशी ने कहा, इंडिया गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में 'महारैली' का आयोजन कर रहा है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आतिशी ने कहा, भारत का संविधान जो लोकतंत्र की गारंटी देता है, आज खतरे में है। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए रैली का आयोजन कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

अब राहुल ने जयशंकर पर निशाना साधा, कहा- ध्वस्त हो गई है भारत की विदेश नीति

Gadchiroli: पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा की घटना

'जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, तब राहुल पूछ रहे हैं कि कितने IAF जेट गिरे हैं', बीजेपी ने नेता विपक्ष को घेरा

'हमने स्ट्राइक तो आतंकी ठिकानों पर की, पाकिस्तान ने हमला खुद पर मान लिया', गृह मंत्री शाह की PAK को खरी-खरी

PM मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट में समझाया EAST का मतलब, बोले- पूर्वी भारत का विकसित होना बहुत जरूरी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited