Rape: एक शख्स पर झूठे रेप लगाकर लड़की ने भिजवाया था जेल, बरेली में कोर्ट ने अब दिया ये ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे जानकर कोर्ट भी चौंक गई, मामला एक शख्स पर झूठे रेप का बताया जा रहा है, जिसमें कोर्ट ने अनूठी सजा दी है।

प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के बरेली से एक अजीब और ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। यहां एक 15 साल की लड़की ने एक व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाया और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराएं लगाकर जेल भेज दिया। व्यक्ति 4 साल, 6 महीने, 8 दिन यानी कुल 1653 दिन जेल में रहा।
जांच में आरोपी व्यक्ति बेगुनाह निकला। कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया। अपर सेशन जज ने एक अलग फैसला सुनाया, उन्होंने केस करने वाली लड़की को दोषी मानते हुए अब उतने ही दिन जेल में रहने की सजा सुनाई है जितना वह व्यक्ति रहकर आया है।
End Of Feed