Indranand Singh Jha Passes Away: हमेशा के लिए खामोश हो गई रेडियो की जानी-पहचानी आवाज, रेडियो प्रेजेंटर इंद्रानंद सिंह झा ने दुनिया को कहा अलविदा

Radio Presenter Indranand Singh Jha Passes Away: आकाशवाणी दरभंगा के पूर्व रेडियो प्रेजेंटर इंद्रानंद सिंह झा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 77 वर्ष के थे। उनका निधन अपने पैतृक गांव चनौर में हुआ। आकाशवाणी दरभंगा स्टेशन से ग्रामीण रेडियो वार्ता कार्यक्रम गामघर के लिए वे 'खुरखुरभाई' उपनाम से जाने जाते थे।

Radio Presenter Indranand Singh Jha Passes Away

इंद्रानंद सिंह झा का निधन।

Radio Presenter Indranand Singh Jha Passes Away: रेडिया की दुनिया की जानी-पहचानी आवाज आज हमेशा के लिए खामोश हो गई। आकाशवाणी दरभंगा के पूर्व रेडियो प्रेजेंटर इंद्रानंद सिंह झा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 77 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, उनका निधन अपने पैतृक गांव चनौर में हुआ।
इंद्रानंद झा आकाशवाणी दरभंगा स्टेशन से ग्रामीण रेडियो वार्ता कार्यक्रम गामघर के लिए 'खुरखुरभाई' उपनाम से जाने जाते थे। वे अपनी सेवा के दौरान रेडियो श्रोताओं के बीच इंद्रानंद सिंह झा काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने उन्‍हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

प्रांजुल श्रीवास्तव author

मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रक...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited