अमित शाह का मिशन 2024, विधानसभा चुनाव के साथ ही आम चुनाव पर भी नज़र

पिछले 1 महीने में अगर देश के गृह मंत्री के दौरों पर नज़र डालें तो साफ दिखता है कि किस तरह से आने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ जिन राज्यों में चुनाव नहीं भी है वहां पर भी अमित शाह के सघन दौरे हो रहे हैं।मतलब साफ है कि विधानसभा चुनाव तो पार्टी को जिताना ही है साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीसरी बार सत्ता के सिंहासन का रास्ता भी साफ करना है। जिससे नमो का रास्ता निष्कंटक हो जाए।

नई दिल्ली: इसी महीने अक्टूबर की बात करें तो गृह मंत्री अमित शाह कई प्रमुख राज्यों का दौरा अब तक कर चुके हैं और इसी महीने अक्टूबर में ही कई अन्य राज्यों के दौरे पर रहने वाले हैं। अभी तक अमित शाह उत्तर पूर्व के राज्यों का दौरा कर चुके हैं। 7 से लेकर 9 अक्टूबर तक शाह असम, सिक्किम समेत कई राज्यों में दौरे पर थे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ना सिर्फ आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर गहन चिंतन और मनन किया, बल्कि पार्टी के संगठन को किस तरीके से उत्तर पूर्व के राज्य में मजबूत किया जाए इसको लेकर कोर कमेटी की बैठकें भी लीं। 8 अक्टूबर को गुवाहाटी में नए बीजेपी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ मौजूद रहे वहीं उत्तर-पूर्व के राज्यों के सभी डीजीपी के साथ सुरक्षा को लेकर भी बड़ी बैठक हुई। और जैसा कि हम सब जानते हैं कि गृहमंत्री यदि किसी राज्य में जाते हैं तो उस राज्य के सांस्कृतिक, सामाजिक और आस्था के केंद्र किसी मंदिर या मठ में जरूर जाते हैं। इसी के मद्देनजर 9 अक्टूबर को वह कामाख्या देवी शक्तिपीठ भी दर्शन करने के लिए गए। इसके साथ ही पूर्वोत्तर परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी गृह मंत्री ने की जिसमें सभी पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
बिहार है 2024 के लिए अहम, गृह मंत्री की बिहार पर है पैनी नज़र
मिशन 2024 के लिए बिहार बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए गृहमंत्री लगातार बिहार के दौरे कर रहे हैं पूर्वोत्तर के दौरे के बाद अक्टूबर में ही 11 तारीख को बिहार के सिताबदियारा पहुँचे अमित शाह। जेपी की जयंती के मौके पर कई कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की , साथ ही जेडीयू से अलग होने के बाद दूसरी बार अपने दौरे पर थे शाह। इस दौरान उन्होंने जेडीयू और नीतीश कुमार को भी जमकर कटघरे में खड़ा किया। साथ ही 2024 के मद्देनजर बिहार में अब भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहती है इसके लिए संगठन को मजबूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। और इसी के चलते उन्होंने 2024 में बिहार में सारी लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र भी दिया।
उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली का सिंहासन
बिहार के बाद उत्तर प्रदेश का रुख किया शाह ने। अमित शाह ने काशी का दौर किया। शाह वहां संघ के 100 से ज्यादा पूर्व वरिष्ठ प्रचारकों के साथ बैठे और बुद्धिजीवी सम्मेलन भी किया मतलब साफ है कि ना बिहार में चुनाव है ना उत्तर प्रदेश में चुनाव लेकिन शाह का मिशन 2024 लगातार जारी।
चुनावी राज्य गुजरात और हिमाचल के लिए भी शाह की रणनीति
अक्टूबर के ही महीने में गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हो रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन गुजरात के दौरे पर भी रहेंगे। इस दौरान गुजरात गौरव यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे शाह कई केंद्रीय मंत्रियों और कई गुजरात से सटे हुए राज्यों के मंत्रियों को भी इस गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं 20 तारीख को गुजरात गौरव यात्रा का समापन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बहुत बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ में होंगे अगले साल चुनाव , 2024 के लिए अहम दोनों राज्य
बात करें अक्टूबर की आने वाली तारीख 16 अक्टूबर को एक बार फिर से गृह मंत्री अमित शाह रुख करेंगे मध्य प्रदेश का जहां वो ग्वालियर जाएंगे और एक बड़ी आम सभा को संबोधित भी करेंगे। हालांकि मध्यप्रदेश में आने वाले अगले साल में विधानसभा के चुनाव हैं लेकिन मध्य प्रदेश के विधानसभा के चुनाव भी 2024 के चुनाव के लिए बहुत अहम साबित होंगे क्योंकि मध्य प्रदेश के चुनाव की कुछ महीनों बाद ही लोकसभा चुनाव होना है। इसके पहले छत्तीसगढ़ राज्य का दौरा भी कर चुके हैं गृह मंत्री अमित शाह। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है 2019 में दोनों राज्यों से भारतीय जनता पार्टी को 40 में से 37 सीटों पर जीत मिली थी। इसलिए शाह का फोकस दोनों राज्यों पर है कि 2024 में एक बार फिर से दोनों राज्यों से भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिले।
हिमाचल में भी दोबारा सरकार बनाने बेताब हैं शाह।
मध्य प्रदेश के बाद शाह का हिमाचल दौर। सूबे में कुछ ही दिनों के बाद में चुनाव होने वाले हैं चुनावी राज्य हिमाचल में पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे शाह। वर्तमान में हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इस को लेकर वह लगातार काम कर रहे हैं। इसके बाद एक बार फिर इसी महीने गुजरात का रुख करेंगे गृह मंत्री शाह। हिमाचल और गुजरात दोनों ऐसे राज्य हैं जहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और दोनों चुनावी राज्य हैं यहां पर भी पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम और कई रैलियां, रोड शो, बुद्धिजीवी सम्मेलन में अमित शाह हिस्सा लेंगे।
सीमावर्ती राज्य पंजाब और केरल भी निशाने पर।
अमित शाह के अक्टूबर के दौरे यहीं खत्म नहीं होते इसके बाद गृहमंत्री पंजाब के दौरे पर भी जाएंगे पंजाब में सुरक्षा का जायजा लेंगे क्योंकि पंजाब बॉर्डर स्टेट है वहां की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और वहां पर फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है इसके बाद अक्टूबर के अंत में ही केरल का दौरा भी करेंगे गृहमंत्री। पंजाब और केरल दोनों ही ऐसे राज्य हैं जहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन दोनों राज्य 2024 में यदि बीजेपी के पक्ष में वोट डालते हैं तो निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की सरकार बनने में कोई दिक्कत नहीं होगी। और इसलिए इन राज्यों में भी कैडर को मजबूत करना, संगठन को मजबूत करना, केंद्र सरकार की नीतियों से निचले स्तर तक लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना यह तमाम कार्यों में गृह मंत्री अमित शाह लगे हुए हैं।
मतलब साफ है कि गृहमंत्री के ये दौरे सिर्फ उन राज्यों में नहीं हो रहे हैं जहां चुनाव है बल्कि उन राज्यों में भी गृहमंत्री जा रहे हैं जहां चुनाव नहीं है 2024 फतह करने के लिए अमित शाह ने शंखनाद कर दिया है और यह पूरे देश भर के अलग-अलग राज्यों के दौरे पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए हो रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited