भारत जोड़ो यात्रा, राहुल के PM पद के लिए नहीं है, यह वैचारिक मार्च है- कांग्रेस का दावा, चुनावों से संबंध नहीं

भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के तीन जिले (पहले चरण में), दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरी है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कवायद नहीं है। रमेश ने इस बात पर जोर दिया कि पदयात्रा का चुनाव से कोई संबंध नहीं है।
संबंधित खबरें
पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश ने यह भी कहा कि गांधी ने यात्रा के दौरान तीन बड़े मुद्दों को उठाया है, जिनमें आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक निरंकुशता शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के संचार एवं मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यहां एक सवाल के जवाब में कहा- "यह भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए नहीं निकाली गई है। यह एक वैचारिक यात्रा है, जिसका मुख्य चेहरा राहुल गांधी हैं। यह किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है।"
संबंधित खबरें
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा चुनावी यात्रा नहीं है, जो वर्तमान में हरियाणा के करनाल से गुजर रही है। रमेश ने कहा कि यह पूछना अनुचित है कि क्या विपक्षी पार्टी 2024 के आम चुनाव में गांधी को अपने प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश कर रही है। संवाददाता के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- "ना, ना, ना... हम नहीं कर रहे हैं, यह कोई चुनावी यात्रा नहीं है।"
संबंधित खबरें
End Of Feed