Global Business Summit: भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद तेजी से मिल रहा न्याय, GBS 2025 में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, भारत में कुछ समय पहले तक जो पीनल कोड चल रहे थे वो 1860 के बने हुए थे। इनका मकसद था भारत में गुलामी मजबूत करना, भारत के नागरिकों को दंड देना।



GBS 2025 में पीएम मोदी
PM Modi Speech at ET Now Global Business Summit 2025: देश की राजधानी दिल्ली में आज ET नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के 9वें एडिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने 2014 के बाद भारत में बदलावों और उपलब्धियों पर बात की। पीएम मोदी ने भारतीय न्याय संहिता पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह भारतीय न्याय संहिता के लागू होने से न्याय तेजी से मिल रहा है।
1860 के बने हुए थे पीनल कोड
पीएम मोदी ने कहा, भारत में कुछ समय पहले तक जो पीनल कोड चल रहे थे वो 1860 के बने हुए थे। देश आजाद हुआ तो हमें याद नहीं आया, इनका मकसद था भारत में गुलामी मजबूत करना, भारत के नागरिकों को दंड देना। जिस सिस्टम के मूल में ही दंड है वहां न्याय कैसे मिल जाता। हमने बदलाव किया, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी, इसमें लाखों मानव घंटे लगे हैं।
बदलाव साफ-साफ नजर आ रहा है
पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार भारतीय न्याय संहिता लेकर आई, इसे लागू हुए 7-8 महीने ही हुए हैं लेकिन बदलाव साफ-साफ नजर आ रहा है। इसके लागू होने के बाद क्या-क्या बदलाव आए बताता हूं। एक तिहरे मर्डर केस में एफआईआर से केस होने के बाद सिर्फ 14 दिन में आरोपी को उम्रकैद की सजा हो गई। एक नाबालिग की हत्या के केस को 20 दिन में अंतिम परिणाम तक पहुंचाया गया। गुजरात में एक गैंगरेप मामले में 9 अक्तूबर को केस दर्ज हुआ, 26 अक्तूबर को चार्जशीट आई, आज 15 फरवरी को कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दे दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव ...और देखें
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को लेकर आया नया अपडेट, अब IRCTC करने वाला है यह बदलाव
केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे या नहीं? लुधियाना वेस्ट से सांसद अरोड़ा की जीत के बाद खुद उठाया रहस्य से पर्दा
Operation Sindhu: ईरान से लौटे भारतीयों ने 'ऑपरेशन सिंधु' और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की
कालीगंज बम विस्फोट में चौथी क्लास की लड़की की दर्दनाक मौत, सीएम के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Gujarat: कडी और विसावदर में नहीं चला कांग्रेस का जादू तो शक्तिसिंह गोहिल ने दिया प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा
Kota: मानसून आते ही रिहायशी इलाकों में दिखने लगे मगरमच्छ, शहर से 10 फीट लंबे मगर का हुआ रेस्क्यू
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को लेकर आया नया अपडेट, अब IRCTC करने वाला है यह बदलाव
'ना आधार, ना कोई औचित्य...'; ईरानी विदेश मंत्री से मिले पुतिन; अमेरिकी हमलों को लेकर कह दी ये बात
24 June 2025 Rashifal: आज किसका भाग्य देगा साथ? जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के दिन का हाल
ईरान-इजराइल युद्ध में सुपर पॉवर 'अमेरिका' की एंट्री, किस दिशा में जा रही प्रतिशोध की ये आग...!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited