CWC बैठक में कांग्रेस ने लगाया भारत का विकृत नक्शा, PoK और अक्साई चीन क्यों गायब? बीजेपी ने पूछे तीखे सवाल
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए नक्शे से पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन गायब दिख रहे हैं। नक्शा महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ इस्तेमाल किया गया है।

विकृत नक्शे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
BJP Accuses Congress Over Distorted Map: भारतीय जनता पार्टी आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में सीडब्ल्यूसी (CWC) की बैठक से पहले भारत के गलत मानचित्र वाले स्वागत बैनर लगाए गए। भाजपा ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह अमेरिका के अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस जैसी भारत विरोधी ताकतों से मिले संकेतों का पालन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का यह आरोप कर्नाटक में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक से पहले कथित तौर पर लगाए गए बैनर और स्वागत फ्लेक्स मामले में आया है जिसे भाजपा राज्य इकाई ने एक्स पर पोस्ट भी किया है।
बीजेपी ने कहा, वोट बैंक को खुश करने के लिए लगाया विकृत नक्शा
कर्नाटक बीजेपी ने तस्वीरों के साथ एक्स पर पोस्ट किया- @INCKarnataka ने अपने बेलगावी कार्यक्रम में एक विकृत नक्शा प्रदर्शित करके कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में चित्रित करके भारत की संप्रभुता के प्रति घोर अनादर दिखाया है। यह सब सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए है। यह शर्मनाक है! बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा, PoK और अक्साई चिन गायब क्यों
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए नक्शे से पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन गायब दिख रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि नक्शा महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस ने भारत के विकृत नक्शे का इस्तेमाल किया है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
त्रिवेदी ने पूछा, देश के विभिन्न हिस्सों को हटाकर भारत का नक्शा क्यों दिखाया जा रहा है? क्या यह महज एक संयोग है या एक व्यवस्थित भारत विरोधी प्रयोग का हिस्सा है? यह किसके इशारे पर हो रहा है? क्या सोरोस की किसी गुप्त सेवा या विदेश स्थित अन्य भारत-विरोधी ताकतों से कोई संकेत आ रहा है, जिनके साथ आपकी हमेशा अच्छी बनती है? भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भारत को विखंडित करने का सपना देखने वाली ऐसी ताकतों के साथ कांग्रेस की साठगांठ बिल्कुल स्पष्ट हो गई है, पार्टी ने देश का विकृत नक्शा इस्तेमाल किया है।
सरकार ऐसी सभी ताकतों के प्रति सतर्क
त्रिवेदी ने कहा, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ऐसी सभी ताकतों के प्रति सतर्क है। हमें पूरा विश्वास है कि देश के लोग भी समान रूप से सतर्क हैं और ऐसी ताकतों पर नजर रख रहे हैं। ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कभी सफल नहीं होंगे। कोई भी भारत विरोधी ताकत देश की प्रगति और बढ़ती ताकत को नहीं रोक सकती। बता दें कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक गुरुवार-शुक्रवार को बेलगावी में होने वाली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Holi 2025: राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी के कार्यालय पर 'फूलों संग होली' कार्यक्रम का आयोजन

होली से पहले 2 बार डोली धरती, कारगिल में 5.2 और अरुणाचल में 4 रिक्टर स्केल का भूकंप

आज की ताजा खबर, 14 मार्च 2025 LIVE: देशभर में मनाई जा रही होली, पुतिन ने किया युद्धविराम का समर्थन, असम जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को बताया 'पाखंडी', कहा- मुख्यमंत्री वाकयुद्ध का ले रही हैं आनंद
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited