कर्नाटक सेक्स कांड: जिस भाजपा नेता ने लीक किए थे प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो, अब वही यौन उत्पीड़न मामले में हुआ गिरफ्तार
Prajwal Revanna Sex Scandal: पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता देवराजे गौड़ा के खिलाफ हासन जिले की 36 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि देवराजे गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ की।



देवराजे गौड़ा
Prajwal Revanna Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स कांड के मुख्य आरोपी व हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े एक अश्लील वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता व पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव के जरिये वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
बता दें, कर्नाटक में 26 अप्रैल को मतदान से पहले प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आये थे। देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है, जिसे वह सिरे से खारिज कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि पेशे से वकील गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें- Exclusive Interview Amit Shah: प्रज्वल रेवन्ना मामले में कहां हुई चूक? अमित शाह ने दिया जवाब
गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता जी. देवराजे गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। गौड़ा ने ही जनता दल सेक्युलर के साथ गठबंधन करने से पहले भाजपा नेतृत्व को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं का कथित यौन शोषण को लेकर आगाह किया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन यह बात हाल में प्रज्वल रेवन्ना मामले में भंडाफोड़ करने की उनकी भूमिका के बाद सामने आई है।
36 वर्षीय महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
पुलिस ने बताया कि देवराजे गौड़ा के खिलाफ हासन जिले की 36 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि देवराजे गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेर...और देखें
Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, लोकसभा में आज जबकि राज्यसभा में कल होगी चर्चा
जंगल के दावेदार कौन? इन राज्यों ने किया रिकॉर्ड अवैध अतिक्रमण; 10 स्टेट ने छिपाया मुंह
Waqf Amendment Bill 2025: अलर्ट पर पार्टियां, BJP के बाद कांग्रेस, टीडीपी, शिवसेना और सपा ने सांसदों को जारी किया व्हिप
Kunal Kamra: कुणाल कामरा को तमिलनाडु की अदालत से मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत
Karnataka Diesel Price: कर्नाटक में 2 रुपये महंगा हुआ डीजल, सिद्धारमैया सरकार ने बढ़ाया सेल्स टैक्स
RCB vs GT Aaj Ka Match Kaun Jitega: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से पहले जानें आज का मैच कौन जीतेगा
Who Won Yesterday IPL Match (1 April 2025), LSG vs PBKS: कल का मैच कौन जीता? Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में पंजाब ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, लोकसभा में आज जबकि राज्यसभा में कल होगी चर्चा
Malaysia Pipeline Blast: मलेशिया में फटी गैस पाइपलाइन, 145 लोग झुलसे; 190 घर क्षतिग्रस्त
Cat Video: अपनी जिंदगी में पहली बार कछुआ देख बिल्ली ने दिया ऐसा रिएक्शन, आपको भी यकीन नहीं होगा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited