Budget Session 2024: 'देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को बनाया जा रहा सशक्त', राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कही ये बड़ी बातें

Budget Session 2024 Live Updates(संसद का बजट सत्र): संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है। नए संसद भवन में यह उनका पहला संबोधन( President Droupadi Murmu Parliament Budget Session 2024 ) था। पढ़ें उन्होंने क्या कहा।

President Droupadi Murmu Addresses

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने के संबोधन से अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत।

President Droupadi Murmu Addresses in New Parliament: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने के संबोधन से अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को उन्होंने संबोधित किया। अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र 2024: 'यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े प्रतिशत रही।
राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में अपने अभिभाषण में कहा कि पिछला वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि वाला रहा है। ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को सरकार ने लगातार जारी रखा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम पारित करने के लिए मैं सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है।

सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा कर के एक बड़े हिस्से का उपयोग

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कर के एक बड़े हिस्से का उपयोग युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं गरीबों को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि आज देश में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं और इस वजह से मातृ मृत्यु दर में भारी गिरावट आयी है, साथ ही उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाले गरीब परिवारों में बीमारी की घटनाओं में कमी आयी है।

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पांच दिन में 13 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अयोध्या स्थित राममंदिर में, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पांच दिन में 13 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसा’ की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। सरकार समस्त सीमाओं पर आधुनिक अवसंरचना तैयार कर रही है, यह काम बहुत पहले ही प्राथमिकता के आधार पर हो जाना चाहिए था।

संसद बजट सत्र 2024(Budget session of parliament 2024): भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा 2023

बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है। भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की अकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 'मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है।'

संसद बजट सत्र 2024(Budget Session 2024 in Hindi): 'गरीबी से बाहर निकले करीब 25 करोड़ देशवासी'

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हम बचपन से ‘गरीबी हटाओ’ के नारे सुनते आ रहे हैं, (लेकिन) जीवन में पहली बार बड़े स्तर पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं, मेरी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि बीते दशक में सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का आधार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पहले जो बैंकिग व्यवस्था चरमरा रही थी, वह आज विश्व में सबसे मजबूत बैंकिंग प्रणालियों में से एक है; आज बैंकों का एनपीए चार प्रतिशत ही है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज हर भारतीय स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को देखकर गौरवान्वित है। देश में पहले मुद्रास्फीति की दर दहाई अंकों में रहा करती थी जो अब चार प्रतिशत है। विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभो- युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब पर खड़ी होगी, इन चार स्तंभों को सशक्त करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

Live संसद बजट सत्र 2024: सेन्गोल ने उनके साथ पहुंचकर उनकी उपस्थिति दर्ज कराई

संसद के बजट सत्र 2024 की शुरुआत बुधवार , 31 Jan 2024 ((budget session of parliament 2024 dates)) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ हुई। लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र इस साल अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है, जिसमें 10 दिनों की अवधि में कुल आठ बैठकें होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार (1 फरवरी) को अंतरिम बजट पेश करेंगी।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से सुबह साढ़े 10 बजे के बाद संसद भवन के लिए रवाना हुईं। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में उनके संबोधन के साथ शुरू हुआ। नए संसद भवन में यह उनका पहला संबोधन था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited