यूपी, बिहार, बंगाल से लेकर राजस्थान तक, 13 नवंबर को इन सीटों पर होगा उपचुनाव

By Elections 2024 : उत्तर प्रदेश की जिन नौ सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उन पर प्रतिष्ठा की लड़ाई है। सपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि इन सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी का चुनाव चिह्न साइकिल होगा। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव हो रहा है।

By Polls 2024

यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में उप चुनाव।

By Elections 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव नवंबर महीने में हो रहे हैं। इसी महीने में उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, राजस्थान, पंजाब से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में खाली पड़ीं विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। इन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होंगे और चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। उपचुनाव में सबसे बड़ा मुकाबला उत्तर प्रदेश में हैं। यहां की नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यहां सीधा मुकाबला एनीडए और इंडिया गठबंधन के बीच है। केरल के वायनाड सीट पर भी मतदान 13 नवंबर को होगा और चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इस सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उम्मीदवार हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की जिन नौ सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उन पर प्रतिष्ठा की लड़ाई है। सपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि इन सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी का चुनाव चिह्न साइकिल होगा। ये नौ सीटें हैं-

  • अंबेडकरनगर की कटेहरी
  • मैनपुरी की करहल
  • मुजफ्फरनगर की मीरापुर
  • गाजियाबाद सदर
  • मिर्जापुर की मझवां
  • कानपुर की सीसामऊ
  • अलीगढ़ की खैर
  • प्रयागराज की फूलपुर
  • मुरादाबाद की कुंदरकी
राजस्थानराजस्थान में सात विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव हो रहा है। राज्य की सात विधानसभा सीटों - झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ में होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई और नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। राज्य विधानसभा में कुल 200 सीट हैं जिनमें से पांच सीट विधायकों के सांसद बनने के कारण और दो सीट विधायकों के निधन के कारण खाली हुई है। जिन सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं उनमें झुंझुनू सीट कांग्रेस के विधायक बृजेंद्र ओला, दौसा सीट कांग्रेस के विधायक मुरारी लाल मीणा, देवली उनियारा सीट कांग्रेस के विधायक हरीश चंद्र मीणा, खींवसर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक हनुमान बेनीवाल और चौरासी सीट भारत आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई हैं। इन सभी विधायकों ने इस साल संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफा दिया था। वहीं, राज्य की रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान और सलूंबर सीट भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई है। इस तरह से जिन सात सीट पर उपचुनाव होना है, जिनमें से चार कांग्रेस के पास थीं। राज्य विधानसभा में इस समय भाजपा के 114, कांग्रेस के 65, भारत आदिवासी पार्टी के तीन, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो और राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। इसके अलावा आठ निर्दलीय विधायक हैं।

असमअसम में पांच विधानसभा सीटों बेहाली, सिडली, बोंगाईगांव, धोलाई और सामागुरी पर उपचुनाव होगा। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिगंता घटोवार ने बेहाली, कांग्रेस के संजीब वारी ने सिडली (सुरक्षित), निर्दलीय सेलेन सरकार ने बोंगाईगांव और एसयूसीआई के गौर चंद्र दास ने धोलाई (सुरक्षित) सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

  • बेहाली
  • सिडली
  • बोंगाईगांव
  • धोलाई
  • सामागुरी
केरल

पलक्कड

कर्नाटक

चन्नपटना

संदूर

शिग्गांव

पंजाब

गिद्दड़बाहा

डेरा बाबा नानक

चब्बेवाल

बरनाला

बिहार

रामगढ़

तरारी

बेलागंज

इमामगंज

मप्र

बुधनी

बंगाल

मदारीहाट

नैहाटी

मेदिनीपुर

तालडांगरा

सिक्किम

सोरेंग-चाकुंग

नामची- सिंघीथांग

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव author

करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited