C Voter Exit Poll Result 2024 Live Updates: कश्मीर में NC-कांग्रेस का दबदबा तो जम्मू में BJP सबसे बड़ी पार्टी

C Voter Exit Poll Result, Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav C Voter Exit Poll Resutls News Updates: जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं। इन सभी सीटों के चुनाव रिजल्ट आठ अक्टूबर को आएंगे। पांच अक्टूबर को एग्जिट पोल्स आए हैं। इनमें अगली सरकार के बारे में अनुमान जताया गया है।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024।

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: जम्मू कश्मीर की विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एग्जिट पोल्स आ गए हैं। इस बार इस राज्य में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। आज तक सी वोटर के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस-एनसी गठबंधन को सबसे ज्यादा 40 से 48 सीटें मिल सकती हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है। ये एग्जिट पोल का अनुमान है। असली नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे। हाल के वर्षों में एग्जिट पोल के अनुमान वास्तविक नतीजों के करीब पहुंचे हैं और इनके अनुमान ज्यादातर सही साबित हुए हैं। इसलिए इन पर ज्यादा भरोसा किया जाता है। एग्जिट पोल जनता के मूड के बारे में बताते हैं।

जम्मू में भाजपा को मिल सकती हैं 27 से 31 सीटें

आज तक-सी वोटर के के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू की 43 सीटों में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की बात कही गई है। जम्मू संभाग में भाजपा 27 से 31 सीटें, कांग्रेस-एनसी गठबंधन 11 से 15 सीटें, पीडीपी 0-2 सीटें और अन्य एक सीटें जीत सकते हैं। जम्मू रीजन में भाजपा को 41.3 प्रतिशत वोट, कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 36.4 प्रतिशत, पीडीपी को 4.4 और अन्य को 17.9 फीसद वोट मिल सकता है।
End Of Feed