डॉ रितु करिधल के एक इशारे पर उड़ान भरेगा चंद्रयान-3, लखनऊ से खास रिश्ता

Dr Ritu Karidhal: डॉ. करिधल उन सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए एक आदर्श हैं, जिन्होंने करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समान रूप से सफलतापूर्वक निभाया है। "भारत की रॉकेट महिला" के रूप में उनका मानना था कि कुछ भी असंभव नहीं है। वह लगातार अपनी उपलब्धि का श्रेय उन वरिष्ठ वैज्ञानिकों को देती हैं जिन्होंने उन पर भरोसा किया।

Dr Ritu Karidhal, Chandrayaan 3, ISRO

डॉ रितु करिधाल पर चंद्रयान-3 मिशन की जिम्मेदारी

Dr Ritu Karidhal: इसरो और देश के हर एक शख्स को 14 जुलाई का खास इंतजार है। इस खास दिन चंद्रयान-3(chandrayaan 3 launching date) श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाला है। इस उड़ान पर ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की भी नजर है। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां हम बताएंगे कि आखिर वो कौन शख्स हैं जिनके इशारे पर चंद्रयान-3(chandrayaan launching time) अंतरिक्ष की तरफ रवाना होगा। वो खास नाम है डॉ रितु करिधल का। वो मंगलयान मिशन से भी जुड़ी रही हैं और रॉकेट वूमन के नाम से जानी जाती हैं। जब भी हम मिशन मंगल फिल्म या मंगलयान के बारे में सोचते हैं तो हमें बरबस इस महिला की याद आती है। उनका जन्म 1975 में लखनऊ में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। वह सितारों, चाद और आसमान की गहरी प्रेमी थीं। इसरो और नासा से संबंधित समाचार लेख जानकारी और चित्र एकत्र करना उनके शौक में से एक था।

लखनऊ से शुरू हुआ सफर

डॉ. करिधल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिकी में बीएससी और एमएससी की पढ़ाई की। उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के लिए आईआईएससी, बैंगलोर में दाखिला लिया। छह महीने तक उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर के रूप में काम किया।डॉ. करिधाल ने नवंबर 1997 में एक इंजीनियर के रूप में इसरो में काम करना शुरू किया। उनकी प्रारंभिक नौकरी मिशन विश्लेषण अनुभाग में थी और डॉ केशव राजू उनके बॉस थे। बाद में उन्हें मिशन निदेशक के रूप में चंद्रयान 2 की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया और उन्होंने मार्स ऑर्बिटर मिशन (moon orbitor mission) के उप संचालन निदेशक के रूप में कार्य किया।इसरो के सबसे महान मील के पत्थर में से एक, मंगलयान ने भारत को मंगल ग्रह तक पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बना दिया। उन्होंने चंद्रयान-1 के बाद भारत की दूसरी चंद्रमा अन्वेषण परियोजना चंद्रयान-2 का भी नेतृत्व किया है।उनके पति अविनाश और उनके दो बच्चे आदित्य और अनीशा उनके सबसे बड़े चीयरलीडर्स हैं और हमेशा उन्हें प्रेरित और समर्थन करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited