'पिछले 75 वर्षों में देश ने कभी ऐसा दौर नहीं देखा...', CM केजरीवाल ने लगाया 'तानाशाही' का आरोप; कही ये 3 बड़ी बातें
Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 'तानाशाही' का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में जो तानाशाही चल रही है, वह स्वीकार्य नहीं है। भारत ने पिछले 75 सालों में ऐसा दौर कभी नहीं देखा जब विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया हो।' आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली।
CM Kejriwal Slams BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश में कथित तौर पर चल रही ‘तानाशाही’ अस्वीकार्य है और देश ने पिछले 75 वर्षों में कभी ऐसा दौर नहीं देखा। केजरीवाल अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं और विधायकों सहित नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उनसे पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर ‘आप’ की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को कहा।
'हमारे देश में चल रही है तानाशाही'
उन्होंने भाजपा पर सभी प्रतिद्वंद्वी पार्टी नेताओं को जेल में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में जो तानाशाही चल रही है, वह स्वीकार्य नहीं है। भारत ने पिछले 75 सालों में ऐसा दौर कभी नहीं देखा जब विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया हो।'
भारत के हालात की रूस से की तुलना
उन्होंने भारत के हालात की तुलना रूस से करने की कोशिश भी की। केजरीवाल ने कहा, 'रूस में व्लादिमीर पुतिन ने या तो सभी प्रतिद्वंद्वी नेताओं को जेल भेज दिया या उन्हें मरवा दिया और फिर चुनाव कराया तथा उन्हें 87 फीसदी वोट मिले। जब कोई विपक्ष नहीं होगा तो वोट आपको ही मिलेंगे।'
सबको जेल में डाल- सीएम केजरीलाल
आप संयोजक ने कहा, 'उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया (दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री) को जेल में डाल दिया गया, कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगा दी गई, तृणमूल कांग्रेस को परेशान किया जा रहा है, स्टालिन (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन) के मंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'सबको जेल में डाल दो। तब केवल एक पार्टी और एक नेता बचेगा लेकिन लोकतंत्र नहीं बचेगा। हमें ऐसा नहीं होने देना है।'
केजरीवाल बृहस्पतिवार को पंजाब आए थे। उन्होंने ‘आप’ के अमृतसर से उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के समर्थन में रोड शो किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

एस जयशंकर तीन दिन की यात्रा पर आज पहुंचेंगे अमेरिका, क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में करेंगे शिरकत

30 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ट्रंप बोले 9 जुलाई के बाद वैश्विक टैरिफ पर रोक बढ़ाने की योजना नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी यूपी का 2 दिवसीय दौरा

LoC पार करने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी, सेना ने लिया पकड़; अब हो रही पूछताछ

Census 2026: कब शुरू होगी जनगणना, कौन-कौन से पूछे जाएंगे सवाल? सरकार की तैयारियां पूरी, देखिए लिस्ट

Air India की टोक्यो से दिल्ली आ रही उड़ान कोलकाता 'डायवर्ट', सामने आई ये वजह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited