लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में CM योगी, दिल्ली से लौटते ही मंत्रियों और अधिकारियों को दिये ये निर्देश
Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल की शनिवार को पहली बैठक हुई। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभाग के कामकाज के बारे में जानकारी ली और राज्य में चल रही योजनाओं को और तेज गति से बढ़ाने के निर्देश दिए।

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश।
CM Yogi in Action Mode: लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। चुनावी नतीजों के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। उन्होंने दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल और अधिकारियों संग बैठक की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
योगी ने मंत्रिमंडल की बैठक में दिए अहम निर्देश
लोकसभा चुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल की शनिवार को पहली बैठक हुई। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभाग के कामकाज के बारे में जानकारी ली और राज्य में चल रही योजनाओं को और तेज गति से बढ़ाने के निर्देश दिए।
सभी मंत्रियों से सीएम योगी ने कह दी ये बड़ी बात
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य को उत्तम प्रदेश बनाने और गुड गवर्नेंस पर चर्चा की। सभी मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी का निर्वाह करने, प्रभार जनपदों और क्षेत्र पर ध्यान देने को कहा गया। विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।
रुके हुए कामों को गति देने पर बनी रणनीति
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज सभी मंत्रियों के साथ बैठक की उसमें उनके विभाग में चल रही योजनाओं की क्या स्थिति है, इस पर रिपोर्ट मांगी। दो माह आचार संहिता के कारण रुके कामों को कैसे तेज गति प्रदान की जाए, इस पर भी चर्चा हुई। यह जो टाइम खराब हुआ है, उसे कैसे रिकवर करना है, इस पर भी चर्चा हुई है। इसे रूटीन बैठक कह सकते हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि अब हम अपने विभाग की समीक्षा करेंगे इसके लिए बैठक बुलाएंगे। सारे रुके हुए काम तेजी से शुरू होंगे।
ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया ये बड़ा दावा
अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद ने बताया कि जनता से जुड़े मुद्दे बिना देरी के सुलझाए जाएं, जनसुनवाई करें। जनता की हर शिकायत का निस्तारण करें। आचार संहिता के कारण रुके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर उन्हें बधाई दी गई। घोसी सीट पर मिली हार का कारण उन्होंने सपा और कांग्रेस के संविधान को लेकर झूठ फैलाना बताया। विपक्ष सिर्फ अफवाह फैला रहा है। तीसरी बार एनडीए की सरकार न सिर्फ बनने जा रही है, बल्कि और अच्छी तरह से चलेगी।
दिल्ली से लौटते ही अधिकारियों संग की बैठक
मंत्री संजय निषाद ने कहा, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। इससे देश में खुशी की लहर है। लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन पर कहां चूक हुई, उस पर चर्चा कर सुधार किया जाएगा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री तेजी से काम में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटते ही अधिकारियों के साथ बैठक की थी। कानून व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए थे।
इसके पहले उन्होंने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के साथ समीक्षा बैठक की थी। उन्हें विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

VIDEO: पायलट ने कह दी ऐसी बात, बंद कमरे में मान-मनौव्वल में जुटे एकनाथ शिंदे; मुंबई लौटने में हुई देरी

Guwahati Landslide Video: असम के गुवाहाटी में भारी भूस्खलन, लोगों में भारी दहशत, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी

बावनकुले ने 'महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग' वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया इतिहास; कह दी ये बात

केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आया Video

'रेप, एसिड अटैक को देशद्रोह माना जाए, अपराधियों को न मिलें अच्छे वकील', मुजफ्फरपुर रेप कांड पर बोले खान सर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited