लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का किया ऐलान, इन नेताओं के जिम्मे कैंडिडेट फाइनल करने की जिम्मेदारी
कांग्रेस ने शुक्रवार को नेटा डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अपनी महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनी लांबा को पिछले वर्ष कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किया गया था।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 2024 लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए क्लस्टर-वार स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि एआईसीसी महासचिव/प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के प्रभारी एआईसीसी सचिव अपने-अपने राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सदस्य होंगे।
- क्लस्टर 1 में पार्टी ने तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और पुडुचेरी को शामिल किया है। हरीश चौधरी इसके अध्यक्ष होंगे जबकि विश्वजीत कदम, जिग्नेश मेवाणी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
- क्लस्टर 2 में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। मधुसूदन मिस्त्री इसके अध्यक्ष होंगे और सूरज हेगड़े, शफी परम्बिल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
- गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली सहित राज्य क्लस्टर 3 का हिस्सा हैं। रजनी पाटिल को इसका अध्यक्ष बनाया गया है जबकि कृष्णा अल्लावुरु, परगट सिंह इसके सदस्य हैं।
- क्लस्टर 4 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख शामिल हैं। इसकी अध्यक्षता भक्त चरण दास करेंगे।
- वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम को क्लस्टर 5 में रखा गया है। इसकी अध्यक्षता राणा केपी सिंह करेंगे।
अलका लांबा बनी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष
कांग्रेस ने शुक्रवार को नेटा डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अपनी महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनी लांबा को पिछले वर्ष कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किया गया था। युवा अवस्था में अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत करने वाली लांबा वर्ष 1995 में बतौर एनएसयूआई उम्मीदवार के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष चुनी गयी थी।
NSUI अध्यक्ष बने वरुण चौधरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वरुण चौधरी को पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का प्रमुख बनाया। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी निवर्तमान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा और निवर्तमान एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन के योगदान की सराहना करती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

DRDO ने फिर किया कमाल, 8 माह के रिकॉर्ड समय में तैयार की ऐसी तकनीक जिससे जहाजों को होगा फायदा

'थरूर ने इस बार लक्ष्मण रेखा लांघ दी' कांग्रेस के बयान पर बोले शशि -'मैंने जो कुछ भी कहा...'-Video

हाथ में बंदूक लिए छिपे आतंकी... सामने आया एनकाउंटर का ड्रोन VIDEO; सुरक्षाबलों ने कुछ यूं किया ढेर

भारतीय सेना पुंछ में घर-घर जाकर गोलाबारी से हुए नुकसान के बीच स्थानीय लोगों को पहुंचा रही 'मदद', देखें Video

'PAK से सिर्फ PoK पर होगी बात', जयशंकर की दो टूक- सीमापार से आतंकवाद रोके पाकिस्तान, जलसंधि रहेगी स्थगित
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited