मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा फैसला, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस इकाई को किया भंग किया, प्रतिभा सिंह की विदाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश में पार्टी इकाई को भंग कर दिया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे
Congress Unit in Himachal Pradesh Dissolved: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूरी प्रदेश पीसीसी इकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश में पार्टी इकाई को भंग कर दिया है।
प्रतिभा सिंह की विदाई
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपने कई विधायकों की बगावत के घटनाक्रम के करीब आठ महीने के बाद बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की पूरी इकाई को तत्काल भंग कर दिया। इसी के साथ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से प्रतिभा सिंह की लगभग ढाई वर्षों के बाद विदाई हो गई। हालांकि वह फिलहाल कांग्रेस कार्यसमिति की स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। वह अप्रैल, 2022 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनी थीं।
पार्टी ने पीसीसी की पूरी इकाई के साथ ही जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने का फैसला किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी), जिला कांग्रेस अध्यक्षों और सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह कदम संगठन के पुनर्गठन के लिए उठाया गया है।
हालांकि, इसे आठ महीने से पहले के राजनीतिक घटनाक्रम और उसके बाद कुछ उन अन्य घटनाक्रमों से जोड़कर भी देखा जा रहा है जब प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र एवं राज्य सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयानों के चलते कांग्रेस को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था।
इस साल फरवरी में राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार उस वक्त संकट में आ गई थी जब पार्टी के छह विधायकों ने बगावत कर भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला था। इस कारण कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। बागी विधायकों को प्रतिभा सिंह का करीबी माना जाता था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Bihar Politics: RCP सिंह की पार्टी का प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में हो गया विलय, कर दिया ऐलान

'शशि थरूर 'कांग्रेस के अंदर भाजपा की स्लीपिंग सेल' में सीट की तलाश में...', CPI नेता बिनॉय विश्वम का तंज

ISRO का EOS-09 मिशन नहीं हो पाया पूरा, लॉन्चिंग में आई खामी, इसरो चीफ ने बताई ये अहम वजह-Video

Earthquake News: भारत के अरुणाचल प्रदेश में तो इंडोनेशिया के सुमात्रा में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

18 मई 2025 हिंदी न्यूज़: ISRO का EOS-09 मिशन नहीं हो पाया पूरा, लॉन्चिंग में आई खामी, अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में 3.8 तीव्रता का भूकंप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited