होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

'व्यापम का राष्ट्रीय स्वरूप है NEET घोटाला...', कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

NEET UG Exam 2024: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जून 2024 को जब NEET परीक्षा का रिजल्ट आता है तो 67 छात्रों को 720 में से पूरे 720 अंक कैसे मिल गये? जबकि 720 में से 720 अंक पाने वाले छात्र वर्ष 2020 में सिर्फ 2, वर्ष 2021 में 3, वर्ष 2022 में 0, वर्ष 2023 में भी सिर्फ 2 थे।

Digvijay SinghDigvijay SinghDigvijay Singh

दिग्विजय सिंह

NEET UG Exam 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से तुलना करते हुए इसे व्यापम का राष्ट्रीय स्वरूप करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर सरकार से कई तीखे सवाल भी पूछे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, NEET (यूजी)-2024 में हुआ घोटाला अत्यंत गंभीर है। यह मध्यप्रदेश में हुये व्यापम घोटाले का ही विकराल राष्ट्रीय स्वरूप है जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA की कार्यप्रणाली पर न सिर्फ संदेह पैदा करता है बल्कि उसे दोषपूर्ण और भ्रष्टाचार से युक्त भी दर्शाता है।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि फरवरी 2024 में संसद में 'द पब्लिक एग्जामिनेशन बिल 2024' पारित होने और इस संबन्ध में कठोर कानून बनने के बावजूद मेडीकल कॉलेज में प्रवेश के लिये आयोजित NEET जैसी बड़ी परीक्षा में NTA द्वारा राष्ट्रव्यापी घोटाला किया जाना सरकार और परीक्षा एजेंसी की समस्त विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। इस दौरान उन्होंने सरकार से कई सवाल करते हुए जवाब भी मांगा।

दिग्विजय सिंह ने पूछे ये 13 सवाल

1. जब 5 मई 2024 को NEET की परीक्षा थी तो 4 मई को ही पटना में इसका पेपर कैसे लीक हो गया तथा 6 मई को पटना में पकड़े गये लोगो पर FIR दर्ज होने के बाद सरकार ने कोई कदम क्यों नही उठाया?

End Of Feed