राहुल को नंबर-1 आतंकवादी बताने पर छिड़ा सियासी घमासान, कांग्रेस का केंद्रीय मंत्री के खिलाफ हल्लाबोल
बता दें कि रवनीत सिंह ने राहुल गांधी को देश का नंबर एक आतंकवादी बताकर विवाद छेड़ दिया है। कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे रवनीत 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।



राहुल पर बयान को लेकर विवाद
Ravneet Bittu Controversy: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नंबर-1 आतंकवादी बताए जाने पर सियासी घमासान छि़ड़ गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू के खिलाफ हल्लाबोल किया है। सिरसा में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, उस व्यक्ति (रवनीत सिंह बिट्टू) को शर्म आनी चाहिए, उन्हें तीन बार सांसद बनाया गया। उन्हें कुछ भी पता नहीं था लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी ने उन्हें तीन बार सांसद बनाया। और आज वो कहते हैं कि राहुल गांधी आतंकवादी हैं। आपके कहने से राहुल गांधी आतंकवादी नहीं बन जाएंगे, लेकिन देश की जनता को आपकी मानसिकता का पता चल रहा है कि आप कितने कृतघ्न हैं कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। ऐसी राजनीति अच्छी नहीं है, लोग इसे विश्वासघात, कृतघ्नता कहते हैं।
"नंबर एक आतंकवादी" पर घमासान
वहीं, कांग्रेस महासचिव और अलापुझा के सांसद केसी वेणुगोपाल ने रविवार को राहुल गांधी पर उनकी "नंबर एक आतंकवादी" टिप्पणी के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, मोदी सरकार में मंत्री बनने की न्यूनतम योग्यता, विशेष रूप से रीढ़विहीन कांग्रेसी दलबदलुओं के लिए, राहुल गांधी जी पर निचले स्तर के व्यक्तिगत हमले करना है। इतना ही नहीं, यह इन भाजपा नेताओं में मौजूद घृणा और तिरस्कार के स्तर को भी दर्शाता है। यह बताता है कि वे विपक्ष का कितना कम सम्मान करते हैं।
चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे रवनीत बिट्टू
बता दें कि रवनीत सिंह ने राहुल गांधी को देश का नंबर एक आतंकवादी बताकर विवाद छेड़ दिया है। कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे रवनीत 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी पर हमला करने और यह दावा करने के बाद कि वह भारतीय नहीं हैं, एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल को पकड़ने पर इनाम मिलना चाहिए क्योंकि वह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
रवनीत सिंह अमेरिका के वर्जीनिया में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे, जहां उन्होंने कहा था, भारत में लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी...क्या उसे कड़ा पहनने या गुरुद्वारे जाने की अनुमति दी जाएगी। यही लड़ाई है, और यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं है, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव ...और देखें
Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर की यात्रा अब होगी मात्र 3 घंटे में, जल्द चलेगी 'वंदे भारत', यात्रा होगी और आसान
Uttarakhand News: 'औरंगजेबपुर' अब कहलाएगा 'शिवाजी नगर', CM धामी ने कई जगहों के नाम बदले, देखें पूरी List
Jyotiraditya Video: ...जब गुना में आदिवासियों के संग नाचने लगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
गुजरात के मेहसाणा में निजी ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल
Kunal Kamra: कुणाल कामरा के मुंबई स्थित घर पहुंची पुलिस, कॉमेडियन बोले- 'waste of time'
LSG vs PBKS Aaj Ka Match Kaun Jitega: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले से पहले जानें आज का मैच कौन जीतेगा
Who Won Yesterday IPL Match (31 March 2025), MI vs KKR: कल का मैच कौन जीता? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में मुंबई ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Important Days in April 2025: अंबेडकर जंयती से लेकर राम नवमी तक, अप्रैल 2025 में रहेंगे ये दिन खास
West Bengal: दक्षिण 24 परगना के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, 4 बच्चों समेत 7 की मौत
Optical Illusion: एक मिनट की बजाय ले लीजिए 1 घंटा, तस्वीर में कौन-कौन से जीव? बता दिए तो कहलाएंगे तीस मार खां
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited