लाइव अपडेट्स

Cyclone Dana Live Tracker: ओडिशा-बंगाल में दिख रहा तूफान ‘दाना’ का बड़ा असर, कई जगह भारी बारिश, दहशत में भाग रहे लोग

Cyclone Dana Live Tracking, Alert, Status, Affected Areas, Landfall, साइक्लोन दाना लाइव IMD Weather Forecast Odisha, West Bengal, Jharkhand, Bihar, Andhra Pradesh Today Hindi News Updates: चक्रवाती तूफान ‘दाना’का असर दिख रहा है और इसके कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार की सुबह मध्यम से भारी तीव्रता की बारिश हुई। तूफान ‘दाना’ राज्य के तट और पड़ोसी ओडिशा के करीब पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ओडिशा के भीतर कनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार को तड़के चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। जानिए इस खबर पर हर अपडेट।

Cyclone Dana Live Tracker: ओडिशा-बंगाल में दिख रहा तूफान ‘दाना’ का बड़ा असर, कई जगह भारी बारिश, दहशत में भाग रहे लोग
  • बंगाल-ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का दिखने लगा है असर
  • पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार की सुबह मध्यम से भारी बारिश
  • तूफान ‘दाना’ राज्य के तट और पड़ोसी ओडिशा के करीब पहुंचा
  • ओडिशा में कनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार तड़के पहुंचेगा ‘दाना’
  • इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है
Oct 24, 2024 | 03:29 PM IST

तूफान ‘दाना': श्रद्धालुओं को जगन्नाथ मंदिर में नहीं जाने की सलाह

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में न जाने की सलाह दी तथा 12वीं शताब्दी के इस मंदिर पर आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए तैयारियां तेज कर दीं। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस स्वैन ने कहा कि महीने भर कार्तिक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं समेत सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर आने से बचना चाहिए।
Oct 24, 2024 | 03:19 PM IST

जगन्नाथ पुरी मंदिर को लेकर सतर्कता

चक्रवात दाना के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के साथ ही अधिकारियों ने गुरुवार को भक्तों को पुरी के जगन्नाथ मंदिर में न जाने की सलाह दी और 12वीं सदी के मंदिर पर आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ एस स्वैन ने कहा कि सुरक्षा उपाय के तौर पर एक महीने तक चलने वाले 'कार्तिक ब्रत' अनुष्ठान करने वालों सहित भक्तों को भी मंदिर में जाने से हतोत्साहित किया जाना चाहिए। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि दैनिक अनुष्ठानों को बरकरार रखते हुए समुद्र तटीय शहर में स्थित मंदिर की सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।
Oct 24, 2024 | 03:18 PM IST

झारखंड में कई जगहों पर दिखेगा असर

मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि मौसम प्रणाली देर रात ढाई बजे पारादीप (ओडिशा) से 280 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 370 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में थी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह टीम को जमशेदपुर और चाईबासा में तैनात किया गया है, जबकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रांची में दो टीम को तैयार रखा गया है। इसके प्रभाव से रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और रामगढ़ सहित मध्य झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। चक्रवाती प्रणाली के प्रभाव से गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कोल्हान संभाग में भारी बारिश का अनुमान है।
Oct 24, 2024 | 02:10 PM IST

बारिश के साथ तेज हवाएं

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, भारी बारिश के अलावा, क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो सकती है और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान शुक्रवार को तड़के तक ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंच सकता है।
Oct 24, 2024 | 01:43 PM IST

झारखंड में भी तूफान का असर

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी की चेतावनी 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक भारी वर्षा का संकेत देती है।
Oct 24, 2024 | 01:22 PM IST

इन जगहों पर असर, दहशत में भाग रहे लोग

ओडिशा के केंद्रपाड़ा, भद्रक, जगतसिंहपुर और बालासोर जिलों के समुद्र तटीय गांवों के सैकड़ों निवासियों ने 23 अक्टूबर, 2024 को सुरक्षित क्षेत्रों में जाना शुरू कर दिया। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान दाना के केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका और धामरा के बीच टकराने की उम्मीद है। ओडिशा में बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंगपुर, पुरी, खोरदा, बालेश्वर, मयूरभंज, केंदुझार, जाजपुर, कटक और ढेंकनाल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा में भी भारी बारिश होने की संभावना है। गांव के निवासी दहशत में अपने घरों से भाग रहे हैं।
Oct 24, 2024 | 12:44 PM IST

एनडीआरएफ भी पूरी तरह अलर्ट

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि उसने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण बंगाल में कई टीम तैनात की हैं। अधिकारियों ने बताया कि आगामी खराब मौसम के मद्देनजर उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में फैले सुंदरबन क्षेत्र तथा कोलकाता और आसपास के इलाकों में हुगली नदी के पार नौका सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं।
Oct 24, 2024 | 12:23 PM IST

चक्रवाती तूफान दाना लाइव: भारतीय तटरक्षक बल भी अलर्ट

Cyclone Dana Live Hindi News Updates: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने कहा कि वह हाई अलर्ट पर है और उसने बंगाल की खाड़ी पर किसी भी आकस्मिक स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया है।
Oct 24, 2024 | 12:22 PM IST

चक्रवाती तूफान दाना लाइव: ओडिशा के भद्रक में तेज हवाएं

Oct 24, 2024 | 12:21 PM IST

चक्रवाती तूफान दाना लाइव: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में तूफान का असर

Oct 24, 2024 | 12:23 PM IST

चक्रवाती तूफान दाना लाइव: लोकल ट्रेन भी रद्द

Cyclone Dana Live Hindi News Updates: रद्द की गई ट्रेनें 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच अपने गंतव्यों के लिए रवाना होने वाली थीं। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी रेलवे (ईआर) ने अपने दक्षिण और हसनाबाद खंड पर सियालदह स्टेशन से गुरुवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (इएमयू) लोकल ट्रेन भी रद्द कर दी हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वी रेलवे ने हावड़ा खंड पर शुक्रवार की सुबह 68 उपनगरीय ट्रेनें भी रद्द कर दी हैं।
Oct 24, 2024 | 12:23 PM IST

चक्रवाती तूफान दाना लाइव: 170 से अधिक एक्सप्रेस और ट्रेन रद्द

Cyclone Dana Live Hindi News Updates: कोलकाता के उपनगरों से आने-जाने वाले सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं शाम से प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने चक्रवात के मद्देनजर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली 170 से अधिक एक्सप्रेस और ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।
Oct 24, 2024 | 12:23 PM IST

चक्रवाती तूफान दाना लाइव: गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश

Cyclone Dana Live Hindi News Updates: आईएमडी के बुलेटिन में बताया गया कि दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार और शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
Oct 24, 2024 | 12:23 PM IST

चक्रवाती तूफान दाना लाइव: मौसम विभाग की चेतावनी

Cyclone Dana Live Hindi News Updates: मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं जो बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। बंगाल के तटीय जिलों में गुरुवार को सुबह से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि कोलकाता में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
Oct 24, 2024 | 12:21 PM IST

चक्रवाती तूफान दाना लाइव: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ दिखाने लगा असर

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अपना असर दिखाने लगा है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार की सुबह मध्यम से भारी तीव्रता की बारिश हुई क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट और पड़ोसी ओडिशा के करीब पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के भीतर कनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार को तड़के चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।