ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए चक्रवात दाना की चेतावनी जारी, पुरी और सागर द्वीप में मचा सकता है भारी तबाही

Cyclone Dana: साइक्लोन दाना की एंट्री भले ही अभी भारत में नहीं हुई हो, लेकिन उसका असर अब दिखने लगा है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और कल, 22 अक्टूबर को पारादीप (ओडिशा) से लगभग 670 किमी दक्षिण-पूर्व में, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 720 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 700 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित रहा।

पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर बन रहा गहरा दबाव

Cyclone Dana: पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और कल, 22 अक्टूबर को पारादीप (ओडिशा) से लगभग 670 किमी दक्षिण-पूर्व में, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 720 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 700 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित रहा।

साइक्लोन दाना मचा सकता है भारी तबाही

इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, 24 तारीख की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तीव्र होने की संभावना है और 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर, 2024 की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है, जिसकी हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

End Of Feed