BBC documentary: एंटनी के बेटे ने कांग्रेस छोड़ी, कहा-'बोलने की आजादी के समर्थक चाहते थे वापस लूं ट्वीट, यह है पाखंड'
AK Antony son : बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विरोध करते हुए अनिल के एंटनी ने कहा कि भारतीय संस्थाओं के बारे में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर की ओर से विचार दिया जाना, देश की संप्रभुता को 'कमजोर' बनाती है। अनिल का यह बयान ऐसे समय आया जब केरल कांग्रेस की कई यूनिटों ने अपने यहां बीबीसी की इस विवादित डॉक्यूमेंट्री को दिखाए जाने की घोषणा की।
डॉक्यूमेंट्री देश की संप्रभुता को 'कमजोर' बनाने वाला-अनिल
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विरोध करते हुए अनिल के एंटनी ने कहा कि भारतीय संस्थाओं के बारे में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर की ओर से विचार दिया जाना, देश की संप्रभुता को 'कमजोर' बनाती है। अनिल का यह बयान ऐसे समय आया जब केरल कांग्रेस की कई यूनिटों ने अपने यहां बीबीसी की इस विवादित डॉक्यूमेंट्री को दिखाए जाने की घोषणा की। गोधरा में दंगे साल 2002 में हुए थे और उस समय नरेंद्र मोदी राज्य के सीएम थे। उन पर दंगें रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने के आरोप लगे। हालांकि, नानावटी आयोग, गुजरात हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दी। इस दंगे की जांच सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित एसआईटी ने भी की थी।'यह खतरनाक चलन है'
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'भाजपा के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। बीबीसी सरकार प्रायोजित चैनल है और भारत के प्रति कथित पूर्वाग्रह का उसका इतिहास रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जैक स्ट्रॉ ने ही ‘इराक युद्ध की योजना’ बनाई थी। वर्ष 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला कर दिया था।' केंद्र सरकार ने वृत्तचित्र का लिंक साझा करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited