रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर की शस्त्र पूजा, कहा- भारत की आन-बान-शान पर आंच बर्दाश नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सुकना कैंट में शस्त्रों की पूजा की। उन्होंने जवानों को तिलक लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत इकलौता ऐसा देश है जहां शस्त्रों और शास्त्रों की पूजा होती है।

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री ने शस्त्रों की पूजा की

Rajnath Singh Dussehra Celebration: आज पूरे देश में धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों के साथ त्योहार मनाने के लिए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पहुंचे। यहां सुकना कैंट में उन्होंने अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। जिसके बाद जवानों के माथे पर तिलक लगाया और उन्हें विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शस्त्र की पूजा करना एक प्रतीक है जिसे जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत हर तरफ से चौकस है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के आन, बान, शान पर आंच बर्दाश नहीं।

भारत में शास्त्रों और शस्त्रों की पूजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है। ऐसा लग सकता है कि लोहे और लकड़ी से बनी चीजों की पूजा करने का क्या औचित्य है? लेकिन वास्तव में, यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है जिसमें हम किसी भी वस्तु का उपयोग करने से पहले और बाद में उसके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।"

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार

रक्षा मंत्री ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि आज का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जब भगवान राम ने बुराई के रावण पर विजय प्राप्त की, यह मानवता की जीत थी। हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया क्योंकि हमारे दिल में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हमने केवल तभी युद्ध लड़ा है जब किसी देश ने हमारी अखंडता और संप्रभुता का अनादर किया है। जब किसी देश ने धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों के खिलाफ युद्ध शुरू किया है।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited