Uttarakhand : चार धाम यात्रा खुलने की हुई घोषणा, जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट

Kedarnath temple : केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह हिंदू समुदाय का प्रमुख मंदिर है। केदारनाथ मंदिर की गणना बारह ज्योतिर्लिंगों में होती है। यह चार धामों और पंच केदारों में से भी एक है। यहां की प्रतिकूल जलवायु के कारण यह मंदिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्‍य ही दर्शन के लिए खुलता है।

Uttarakhand : चार धाम यात्रा खुलने की हुई घोषणा, जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट
Kedarnath temple : उत्तराखंड स्थित चार धामों के खुलने का ऐलान हो गया है। केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। मंदिर समिति ने शुक्रवार को बताया कि इसी तरह गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात विधि विधान से कपाट खुलने की तिथि तय हुई। नवंबर महीने में चार धामों के कपाट बंद कर दिए गए थे।

बद्रीनाथ धाम

बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में है। इसके कपाट 19 नवंबर को बंद हुए थे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान विष्णु के एक स्वरूप 'बद्रीनारायण' की पूजा की जाती है। उनकी 3 मीटर (3.3 फीट) लंबी शालिग्राम से निर्मित मूर्ति के बारे में ये कहा जाता है कि इसे आदि शंकराचार्य ने 8वीं शताब्दी में नारद कुण्ड से निकालकर स्थापित किया था। मंदिर के कपाट हर साल अप्रैल-मई में खोल दिए जाते हैं।

केदारनाथ धाम

केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह हिंदू समुदाय का प्रमुख मंदिर है। केदारनाथ मंदिर की गणना बारह ज्योतिर्लिंगों में होती है। यह चार धामों और पंच केदारों में से भी एक है। यहां की प्रतिकूल जलवायु के कारण यह मंदिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्‍य ही दर्शन के लिए खुलता है। पत्‍थरों से बने कत्यूरी शैली से बने इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पाण्डवों के पौत्र महाराजा जन्मेजय ने कराया था। यहां स्थित स्वयम्भू शिवलिंग अति प्राचीन है। कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य ने इस मन्दिर का जीर्णोद्धार करवाया।

यमुनोत्री धाम

यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित है। उत्तराखंड के चार धाम तीर्थ यात्रा में यह चार स्थलों में से एक है। यमुना नदी के स्रोत यमुनोत्री का पवित्र गढ़, गढ़वाल हिमालय में पश्चिमीतम मंदिर है, जो बंदर पुंछ पर्वत की एक झुंड के ऊपर स्थित है। यमुनोत्री में मुख्य आकर्षण देवी यमुना के लिए समर्पित मंदिर और जानकीचट्टी (7 किमी दूर) में पवित्र तापीय झरना हैं। यह चार धाम यात्रा का यह पहला पड़ाव है। यमुनोत्री धाम मंदिर का निर्माण टिहरी गढ़वाल के महाराजा प्रतापशाह ने सन 1919 में देवी यमुना को समर्पित करते हुए बनवाया था।

गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम मंदिर उत्तरकाशी जिले में स्थित है। गंगोत्री नगर से 19 किमी दूर गोमुख है, जो गंगोत्री हिमानी का अन्तिम छोर है और गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगा मैया के मंदिर का निर्माण गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा द्वारा 18 वी शताब्दी के शुरुआत में किया गया था। वर्तमान मंदिर का पुनर्निर्माण जयपुर के राजघराने द्वारा किया गया था। प्रत्येक वर्ष मई से अक्टूबर के महीनों के बीच गंगा मैया के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां आते है। यमुनोत्री की ही तरह गंगोत्री का पतित पावन मंदिर भी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलता है और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद होते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव author

करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited