अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सरकारी आवास 'वर्षा' पहुंचे एकनाथ शिंदे, तेज हुई सरकार गठन की तैयारी
Eknath Shinde : शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फड़णवीस की गुरुवार रात दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। शुक्रवार सुबह तीनों नेता दिल्ली से मुंबई आए। मुंबई पहुंचने पर शिंदे सीधे सतारा जिला स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए। शिंदे के गांव जाने से सियासी गलियारों में अटकलें लगने लगी कि वह बनने वाली सरकार के स्वरूप को लेकर खुश नहीं हैं।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे।
Eknath Shinde : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिकत्सकीय जांच के बाद उन्हें मंगलवार सुबह ठाणे के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। शिंदे की तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें ज्युपिटर अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल से निकलने के बाद शिंदे अपने सरकारी आवास वर्षा पहुंचे। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य का पूरा चेक-अप कराने की सलाह दी थी। शिंदे को पिछले सप्ताह बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत हुई। अस्पताल से निकलते समय पत्रकारों ने जब उनके पूछा कि उनकी तबीयत कैसी है तो शिंदे ने जवाब दिया कि 'बढ़िया है।'
शुक्रवार सुबह मुंबई से अपने गांव चले गए शिंदे
शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फड़णवीस की गुरुवार रात दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। शुक्रवार सुबह तीनों नेता दिल्ली से मुंबई आए। मुंबई पहुंचने पर शिंदे सीधे सतारा जिला स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए। शिंदे के गांव जाने से सियासी गलियारों में अटकलें लगने लगी कि वह बनने वाली सरकार के स्वरूप को लेकर खुश नहीं हैं। इस बीच गांव में ही उन्हें तेज बुखार हो गया।
आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी
मंगलवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी भी तेज हो गई। मुंबई के आजाद मैदान में पांच दिसंबर को महायुति की नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित एनडीए के सभी बड़े नेता एवं मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सीएम पद की रेस में देवेंद्र फड़णवीस का नाम सबसे आगे है और उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। चार दिसंबर यानी बुधवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक होनी है। समझा जाता है कि इस बैठक में फड़णवीस को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
धार्मिक नेता, कलाकार, लेखक आमंत्रित
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को राज्य में भाजपा के कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार, महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के नेता प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड और अन्य नेता शामिल हुए। भाजपा ने राज्य के धार्मिक नेताओं, कलाकारों और लेखकों को भी आमंत्रित किया है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करते हुए महायुति गठबंधन की भावना को प्रदर्शित किया जाएगा।’
यह भी पढ़ें- अगर लोकसभा ऐसे ही ठप रही तो शनिवार-रविवार को भी चलेगा सदन, ओम बिरला ने सांसदों को चेताया
व्यस्तता के बाद आराम करने गांव आया था-शिंदे
भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। इस चुनाव में ‘महायुति’ गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 132 सीट पर जीत हासिल की जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना को 57 और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट मिली थीं। शिवसेना ने सोमवार को कहा था कि यदि भाजपा को मुख्यमंत्री पद मिलता है तो गृह विभाग उसे दिया जाना चाहिए। ऐसी खबरें थीं कि शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा मौका नहीं मिलने पर सतारा जिले में अपने गांव दारे का दौरा करके अपनी अप्रसन्नता जतायी लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा था कि व्यस्त चुनाव प्रचार के बाद वह आराम करने के लिए अपने गांव गए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

DRDO ने फिर किया कमाल, 8 माह के रिकॉर्ड समय में तैयार की ऐसी तकनीक जिससे जहाजों को होगा फायदा

'थरूर ने इस बार लक्ष्मण रेखा लांघ दी' कांग्रेस के बयान पर बोले शशि -'मैंने जो कुछ भी कहा...'-Video

हाथ में बंदूक लिए छिपे आतंकी... सामने आया एनकाउंटर का ड्रोन VIDEO; सुरक्षाबलों ने कुछ यूं किया ढेर

भारतीय सेना पुंछ में घर-घर जाकर गोलाबारी से हुए नुकसान के बीच स्थानीय लोगों को पहुंचा रही 'मदद', देखें Video

'PAK से सिर्फ PoK पर होगी बात', जयशंकर की दो टूक- सीमापार से आतंकवाद रोके पाकिस्तान, जलसंधि रहेगी स्थगित
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited