Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 13 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन, सुरक्षा के हैं सख्त इंतजाम

Amarnath Yatra 2024: पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए थे। हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए उमड़ पड़ी है भक्तों की भीड़

मुख्य बातें
  • अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के किए गए हैं सख्त इंतजाम
  • अमरनाथ यात्रा पर है आतंकी हमले का खतरा
  • हजारों भक्त यात्रा करने के लिए गंतव्य स्थान पर पहुंच चुके हैं
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा 2024 शुरू हो चुका है। आतंकी हमलों के खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 13 हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

तीर्थयात्रियों का पहला जत्था

दक्षिण कश्मीर हिमालय में कड़ी सुरक्षा में हो रही वार्षिक तीर्थयात्रा के पहले दिन शनिवार को 13,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा शुरू करने के लिए बालटाल और नुनवान स्थित दो आधार शिविरों से रवाना हुआ।
End Of Feed