'बिहार कोकिला 'शारदा सिन्हा पंचतत्व में हुईं विलीन, पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार-VIDEO
मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात निधन हो गया था। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार (4 नवंबर) को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

शारदा सिन्हा पंचतत्व में हुईं विलीन (फाइल फोटो)
पटना के गुलबी घाट पर गुरुवार को मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गईं। सुबह करीब 10.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अंशुमन सिन्हा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान घाट पर शारदा सिन्हा अमर रहें और जय छठी मईया के जयकारे भी गूंजते रहे।अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आंखों में आंसू थे। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ राजनेता और शारदा सिन्हा के परिवार के लोग भी मौजूद थे।
सुबह करीब पौने नौ बजे राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकली। बेटे अंशुमन ने मां की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया भी दिखे।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा ने संगीत को कैसे बना ली अपनी दुनिया? जानें वो दिलचस्प किस्सा
बता दें कि शारदा सिन्हा के निधन से करीब डेढ़ महीने पहले ही उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का निधन हुआ था। इसे लेकर शारदा सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। पति का भी अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया था और पद्मभूषण शारदा सिन्हा की भी अंतिम इच्छा यहीं पर पंचतत्व में विलीन होने की थी।शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने बुधवार को कहा था कि शारदा सिन्हा के जाने से आज पूरा देश जानता है कि यह कितनी बड़ी क्षति है। शारदा सिन्हा जैसी दूसरी कोई हो नहीं सकती हैं। प्रभु ने जो चाहा वह हो गया है।
ये भी पढ़ें- स्वर कोकिला शारदा सिन्हा: लोकगायिकी को दी एक अलग ऊंचाई, जड़ों से जोड़ते हैं उनके गीत
6 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकगायिका शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर के पटना आने के बाद कंकड़बाग स्थित उनके आवास पहुंचे और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। नीतीश कुमार ने इस दौरान शारदा सिन्हा के शोकाकुल परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया था। इससे पहले शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा था कि बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं 'Times Now नवभारत' Digital में Assistant Editor के रूप में सेवाएं दे रहा हूं, 'न्यूज़ की दुनिया' या कहें 'खबरों के संसार' में काम करते हुए करीब...और देखें

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का किया दौरा, सेना की तैयारियों की समीक्षा

केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का मिजाज

31 मई 2025 हिंदी न्यूज़: पीएम मोदी का आज मध्य प्रदेश दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन; तुर्किये एयरलाइंस के साथ Indigo करेगी संबध खत्म

'अगर माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्मों...', सिद्दारमैया सरकार के मंत्री की कमल हासन को चेतावनी

हिमाचल के कांगड़ा में महिला को दिखा PAK के निशान वाला संदिग्ध गुब्बारा; हरकत में आई पुलिस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited